JILA DURG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | दुर्ग जिले के आत्मानंद स्कूल में ऑफिस स्टाफ एवं अन्य 125 पदों की वेकेंसी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी विद्यालय, योजना के अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि यदि समान पद एवं समान विषय हेतु एक से अधिक विद्यालय में आवेदन करना चाहते है, तो उन्हे पृथक पृथक आवेदन करने की आवश्यकता नहीं हैं। एक ही आवदेन के प्रारूप में चाहे गए विद्यालय का चयन कर चिन्हांकन कर प्रेषित करें।


JILA DURG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | दुर्ग जिले के आत्मानंद स्कूल में ऑफिस स्टाफ एवं अन्य 125 पदों की वेकेंसी


स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत दुर्ग जिला के 
1. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट 
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा, 

2. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट 
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी, 

3. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट 
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम, 

4. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट 
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामुल 

5. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट 
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह 

के लिए (रिक्तियां होने पर) व्याख्याता वाणिज्य, सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के संविदा / प्रतिनियुक्ति पदों पर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 30. 05.2023 शाम 05:00 बजे तक केवल स्पीडपोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, पता - जिला पंचायत के सामने, जी. ई. रोड, जिला दुर्ग पिन कोड - 491001 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। 

विभाग

|| कार्यालय, कलेक्टर / अध्यक्ष, 
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय 
संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला-दुर्ग 
जिला पंचायत के सामने
जी. ई. रोड, दुर्ग छ.ग.

फो.नं. 0788-2322345

E-mail: deomdmdurg@gmail.com


रिक्त पदों की संख्या

कुल 125 पद 

रिक्त पदों के नाम 

प्राचार्य 
व्याख्याता 
शिक्षक 
सहायक शिक्षक
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला 
कंप्यूटर शिक्षक
व्यायाम शिक्षक 
ग्रंथपाल 


आवेदन की अंतिम तिथि 

30.05.2023

आवेदन कैसे करें

आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाईट durg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र दिनांक 30.05.2023 शाम 05:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, पता - जिला पंचायत के सामने, जी.ई. रोड, जिला दुर्ग पिन कोड - 491001 के पते पर प्राप्त होना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

नियम एवं शर्तें

आयु-सीमा :-

1. 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

2. यदि अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से आता हो या जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का हो तो इस भर्ती के लिए उच्चतर आयु सीमा अधिकतम एक बार में 05 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।

3. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम 1997 के उपबंधों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए उच्चतर आयु सीमा में अधिकतम 05 वर्ष तक मान्य होगी। जिसमे समस्त छूट को सम्मिलित करते हुए इस दुर्ग जिले की भर्ती के लिए आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4. अभ्यर्थी को किसी भी स्थिति में अनिवार्य रूप से छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

5. पद पूर्णतः स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के अधीन है। इन पदों पर संविदा से नियुक्त व्यक्तियों द्वारा शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नहीं किया जा सकेगा।

6. उल्लेखित पदों की संख्या परिवर्तनीय है।








ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  9303233188

JILA DURG ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | दुर्ग जिले के आत्मानंद स्कूल में ऑफिस स्टाफ एवं अन्य 125 पदों की वेकेंसी, DURG SHIKSHA VIBHAG SARKARI NAUKRI