ATMANAND VIDYALAY KORBA RECRUITMENT 2023 | आत्मानंद विद्यालय कोरबा में विभिन्न शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक 110 पदों की भर्ती

छत्तीसगढ़ शासन, 

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन

अटल नगर नवा रायपुर के नवीन 

1. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तिलकेजा वि.ख. - कोरबा 

2. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमनीपाली वि.ख. - कटघोरा 

3. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमुण्डा वि०ख० कटघोरा 

4. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपका वि०ख० कटघोरा 

5. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोपालपुर वि०ख० कटघोरा जिला - कोरबा (छ.ग.) 

के संचालन हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। उक्त विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा आधार पर किया जाना है। संस्थावार / पदवार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है 


ATMANAND VIDYALAY KORBA RECRUITMENT 2023 | आत्मानंद विद्यालय कोरबा में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती


विभाग

कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद 
शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन प्रबंधन 
समिति जिला - कोरबा (छ०ग० )


रिक्त पदों की संख्या

कुल 110 पद 

रिक्त पदों के नाम 

व्याख्याता 
शिक्षक 
कंप्यूटर शिक्षक 
व्यायाम शिक्षक 
सहायक शिक्षक  
सहायक शिक्षक विज्ञान 
ग्रंथपाल 


आवेदन की अंतिम तिथि 

 25.05.2023

आवेदन कैसे करें

4. अभ्यर्थियों द्वारा कोरबा जिले के वेबसाईट https://korba.gov.in में दर्शित गूगल फार्म के माध्यम से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पद हेतु आवेदन दिनांक 25.05.2023 को सायं 5.00 बजे तक आमंत्रित किये जाते है। गुगल फार्म के द्वारा किया गया आवेदन ही मान्य होगा। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन अमान्य है।

नियम एवं शर्तें

1. पदों की संख्या परिवर्तनीय होगी।

2. अभ्यर्थी को छ. ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है 

3. सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। 

4 . अभ्यर्थियों को एक से अधिक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

5. पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा।

6. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी।

7. संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पृथक की जा सकता है।

8. आवेदक सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाएँ अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है अगर अभ्यर्थी की कक्षा 10वीं से समस्त उच्चतर योग्यता तक किसी भी कक्षा में माध्यम अंग्रेजी नहीं होगा तो अभ्यर्थी को अपात्र कर दिया जायेगा । व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत हेतु अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नही होगी। 9. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

10. संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) महिलाओ, निःशक्तजन, शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा किन्तु सभी देय छूटो को मिलाकर उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

11. अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदान नही किया जावेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को साक्षात्कार / चयन हेतु अपात्र किया जा सकेगा। यह सुनिश्चित कर ले कि आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व समस्त योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध हो। 

12. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम एफ-9-01/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं संशोधित दिनांक 30 दिसम्बर 2019 नियोक्ता एवं नियुक्त कर्मचारी के लिए लागू होगा।

13. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिये लागू होगा। 

14. संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन, मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है, की पात्रता नहीं होगी।

15. पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा पर्याप्त कारण से विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।




ATMANAND VIDYALAY KORBA RECRUITMENT 2023 | आत्मानंद विद्यालय कोरबा में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती, KORBA SCHOOL BHARTI 2023