SURGUJA ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | सरगुजा लखनपुर एवं बतौली आत्मानंद स्कूल में कुल 47 पदों की भर्ती एवं वेकेंसी
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग अटल नगर नवा रायपुर के द्वारा सरगुजा जिला के 01 (एक) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालय निम्हा वि०खं०- लखनपुर हेतु स्वीकृत पदों अनुसार सरगुजा जिले में संचालित
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय निम्हा. वि.खं.- लखनपुर एवं बतौली के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से संविदा नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि पर वॉक-इन-इन्टरव्यू के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ0ग0) में उपस्थित हो सकते हैं। विवरण निम्नानुसार है:-
विभाग
रिक्त पदों की संख्या
रिक्त पदों के नाम
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन कैसे करें
नियम एवं शर्तें
- पदों की संख्या परिवर्तनीय है।
- संविदा नियुक्ति छ०ग० सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में निहित प्रावधानों के अधीन होगी।
- आवेदकों द्वारा अपनी हाई स्कूल स्तर एवं उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
- किसी भी विषय के अध्यापन हेतु अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की बाध्यता शिथिल होगी।
- संविदा नियुक्ति हेतु आवेदक की आयु 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
- आयु की गणना 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जायेगी जन्मतिथि की प्रमाणिकता हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी।
- सक्षम प्राधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।
- सभी वर्ग की महिलाओं को एवं छग के मूल निवासियों हेतु छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देश लागू होंगे।
- प्राप्त आवेदन पत्रों के छान-बीन उपरांत अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी ।
- प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र की सूची मेरिट क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी।
- अभ्यर्थी को इस वेकेंसी के लिए केवल एक पद के लिए एक ही आवेदन अनिवार्य रूप से करना होगा।
- अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
- इस भर्ती में अंतिम तिथि के के पहले पढ़ाई की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता ही मान्य होगी।
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- अ.जा./अ.ज.जा./ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के मामले में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाया जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।
- भविष्य में किसी भी समय सीधी भर्ती किये जाने पर यह संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
0 Comments