KONDAGAON KRISHI VIBHAG VACANCY 2023 | कोंडागांव कृषि विभाग में लेखापाल डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों की वेकेंसी

KONDAGAON कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय में भर्ती हेतु कोडागांव के लिए रायपुर के पत्र क्र. / 6982/80/2022 / 14-1 रायपुर, दिनांक 27.12.2022 के द्वारा प्राप्त निर्देश के परिपालन में WDC-PMKSY-2.0 परियोजना के सफल संचालन हेतु निम्नांकित संविदा पदो के सम्मुख दर्शाये गए वांछित अर्हतानुसार संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं :-


KONDAGAON KRISHI VIBHAG VACANCY 2023 | कोंडागांव कृषि विभाग में लेखापाल डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों की वेकेंसी


विभाग

कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
(E-mail:- ddakondagaon.cg@gov.in)


रिक्त पदों की संख्या

कुल 10 पद 

रिक्त पदों के नाम 

तकनीकी विशेषज्ञ 
प्रबंधन विशेषज्ञ 
लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर 
WDT सदस्य 

आवेदन की अंतिम तिथि 

31-05-2023

आवेदन कैसे करें

आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि जिला कोण्डागांव (छ0ग0) में प्राप्त होने के अंतिम तिथि 31-05-2023 को कार्यालयीन समय सायं 05.00 बजे तक है। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। दो पासपोर्ट साईज के फोटो (एक आवेदन पत्र में लगा हो), एक लिफाफा जिसमें आवेदित पद का नाम एवं आवेदक का पूर्ण पता सहित पांच रूपये का डाक टिकट लगा हो संलग्न करें। शैक्षणिक योग्यता.. जन्मतिथि, अनुभव, जाति, निवास प्रमाण पत्र स्वयं द्वारा सत्यापित प्रतिया संलग्न करें।

संविदा नियुक्ति हेतु 
जिला स्तर पर चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। 
ए-4 साईज पेपर में टाईप किये गये आवेदन पर 
कार्यालय उप संचालक कृषि 
सह परियोजना प्रबंधक WCDC 
जिला कोण्डागांव (छ.ग.) 
के नाम से प्रस्तुत करें आवेदन का प्रारूप संलग्न है।

नियम एवं शर्तें

यह पद हमेशा के लिए अस्थायी है। भर्ती के लिए यह योजना समाप्त होने पर यह भर्ती वाला पद की सेवा स्वयंमेव समाप्त हो जायेंगे किसी भी परिस्थिति में रेगुलर भर्ती के लिए इन पदों का व्यय भार वहन नही किया जावेगा।

पदो के लिये योजना में निर्धारित मासिक संविदा वेतन के अलावा अन्य किसी प्रकार वेतन भत्ते की पात्रता नहीं होगी।

कोंडागांव जिले के लिए नियुक्तियां सिर्फ 01 वर्ष के लिए की जायेगी तथा चरित्र एवं कार्य अच्छा पाये जाने पर अवधि बढ़ाई जा सकेगी।

चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा। अभ्यार्थी छ०ग० का मूल निवासी होना अनिवार्य है। जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होगें।

योजनांतर्गत इस भर्ती के लिए उक्त पदो के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी।

छ0ग0 शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था का ही अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा। विज्ञापित पद के अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में यह स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि आवेदक संबंधित संस्था में कितने मासिक वेतन पर कब से कब तक कार्यरत रहा।









ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  9303233188


KONDAGAON KRISHI VIBHAG VACANCY 2023 | कोंडागांव कृषि विभाग में लेखापाल डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों की वेकेंसी, COMPUTER OPERATOR JOB KONDAGAON