CHHATTISGARH GOVT JOBS BHARTI GUIDELINE 2023 | छत्तीसगढ़ में सभी विभागों में भर्ती के लिए नया भर्ती गाइडलाइन आदेश
विषय :- नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं में आरक्षण के संबंध में ।
संदर्भ:- इस विभाग का पत्र क्रमांक एफ 20-5/2022 / आ.प्र. / 1-3 दिनांक 29.09.2022
संदर्भित पत्र के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेश दिनांक 19.09.2022 को सभी विभागों को पालन के लिए सूचित किया गया था, उक्त आदेश के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस. एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 में माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य को नियुक्तियां एवं चयन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित व्यवस्था अनुसार किये जाने की अंतरिम अनुमति प्रदान की है।
2/ इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश दिनांक 01.05.2023 का पैरा-4, 5 एवं 6 निम्नानुसार है:-
4. इसलिए, हम राज्य को चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और नियुक्तियां और पदोन्नति करने की अनुमति देते हैं।
5. हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि यह याचिका के परिणाम के अधीन होगा।
6. सभी नियुक्ति और पदोन्नति आदेशों में विशेष रूप से उल्लेख किया जाएगा कि ऐसी नियुक्तियां और पदोन्नति वर्तमान कार्यवाही के अंतिम परिणाम के अधीन हैं।
विभाग
नियम एवं शर्तें
सभी नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं में यह विशेष रूप से उल्लेखित किया जाये कि, माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) कमांक 19668 / 2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन होंगी। उपरोक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
0 Comments