BEMETARA ATMANAND VIDYALAY VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बेमेतरा आत्मानंद विद्यालय में विभिन्न संविदा पदों की वेकेंसी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित 

(1) स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा 

(2) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ 

(3) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा 

(4) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया 

(5) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा 

(6) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंघौरी 

( 7 ) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला में रिक्त शैक्षणिक पदों हेतु योग्यताधारी आवेदकों का चयन "वॉक इन इंटरव्यू" के माध्यम से "संविदा नियुक्ति" शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति द्वारा निर्धारित एकमुश्त मासिक मानदेय पर किया जाना है।


BEMETARA ATMANAND VIDYALAY VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बेमेतरा आत्मानंद विद्यालय में विभिन्न संविदा पदों की वेकेंसी


जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में संविदा पदों की भर्ती कर रहे विभाग

कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा जिला बेमेतरा


रिक्त पदों की संख्या

14 पद 

बेमेतरा छत्तीसगढ़ शिक्षक विभाग संविदा पदों की वेकेंसी में रिक्त पदों के नाम 

सहायक शिक्षक 
प्रयोगशाला सहायक शिक्षक 
व्याख्याता 
शिक्षक 
सहायक शिक्षक विज्ञान


आवेदन की अंतिम तिथि 

22.02.2023
23.02.2023

बेमेतरा आत्मानंद विद्यालय भर्ती में आवेदन कैसे करें

दिनांक 22.02.2023 को विषय- प्रयोगशाला सहायक शिक्षक एवं दिनांक 23.02.2023 को विषय व्याख्याता अंग्रेजी, शिक्षक अंग्रेजी, सहायक शिक्षक विज्ञान एवं कला के अभ्यर्थी प्रातः 8.00 बजे से कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा में साक्षात्कार हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

बेमेतरा आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती के लिए नियम एवं शर्तें

1. 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। 

2. अ.जा./अ.ज.जा एवं अ.पि.व. के अभ्यर्थियों, महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में शिथिलता हेतु छ.ग. शासन के नियमानुसार होगी। 

3. आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

4. पदों की संख्या परिवर्तनीय है।

5. पद पूर्णतः शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति के अधीन है। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों के द्वारा शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नही किया जा सकेगा। 

6. हड़ताल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनहीनता मानी जावेगी एवं उन्हें तत्काल पदच्युत किया जा सकेगा।

7. संबंधित कर्मचारियों का नियुक्ति उपरांत कार्य संतोषजनक न होने पर अनुशासनहीनता मानी जावेगी एवं उन्हे पदच्युत किये जाने का अधिकार शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति को होगा। 

8. यह पद पूर्णतः अस्थायी है। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पद से पृथक किया जा सकेगा। 

9. संविदा पद से त्याग 3 माह पूर्व की सूचना या 3 माह के वेतन जमा करने पर ही त्याग पत्र स्वीकृत किया जावेगा।

10. शैक्षणिक योग्यता अनुसार अध्ययन के प्रमाण स्वरूप कक्षा 5वी 8वी, 10वी, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि तथा योग्य पद अनुरूप समस्त प्रकार के अंकसूची एवं दस्तावेज, शासकीय निकाय / विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र का पंजीयन के समय के आवेदन पत्र के साथ छायाप्रति एवं मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

11. शैक्षणिक पदों पर आवेदक का रोजगार कार्यालय मे जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

12. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://bemetara.gov.in/ पर उपलब्ध है।

13. साक्षात्कार में बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों को चयन समिति द्वारा नियुक्ति हेतु लिए गये सभी निर्णय मान्य करना होगा।

14. पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने पर ही साक्षात्कार में सम्मिलित किया जायेगा









ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


BEMETARA ATMANAND VIDYALAY VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बेमेतरा आत्मानंद विद्यालय में विभिन्न संविदा पदों की वेकेंसी, ATMANAND VIDYALAY BEMETARA JOBS