Ticker

6/recent/ticker-posts

CG TRAFFIC POLICE VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों में 150 ट्रैफिक पुलिस जवानों की भर्ती के लिए वेकेंसी

CG TRAFFIC POLICE VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों में 150 ट्रैफिक पुलिस जवानों की भर्ती के लिए वेकेंसी

ट्रैफिक पुलिस में 150 जवानों की होगी भर्ती


पीएचक्यू ने नए पदों की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

10 ट्रैफिक चौकियों का बनाया गया थाना


राज्य में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और ट्रैफिक पुलिस की कमी को देखते हुए 150 जवानों की भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को नए पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज है। इसकी अनुमति मिलते ही पुलिस के आरक्षकों को ट्रेनिंग देकर ट्रैफिक के अमले में शामिल किया जाएगा। साथ ही जरूरत के अनुसार ट्रैफिक थाना और चौकियों में बल आवंटित किया जाएगा। इस समय करीब 1500 जवानों के भरोसे राज्य के सभी जिलों में किसी तरह ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।


CG TRAFFIC POLICE VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों में 150 ट्रैफिक पुलिस जवानों की भर्ती के लिए वेकेंसी

विभाग

पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़

रिक्त पदों की संख्या

150 पद 

रिक्त पदों के नाम 

ट्रैफिक पुलिस में जवान

छत्तीसगढ़ में इस तरह होगी सुरक्षा जवानों की भर्ती

अमले की कमी को देखते हुए स्थानीय पुलिस थानों के जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके चलते कई बार कानून व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन करने में परेशानी हो होती है। इन सभी को देखते हुए राज्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक पुलिस का अमला बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस पर सहमति हुआ है।

छत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस भर्ती के लिए 10 ट्रैफिक थानों का गठन

राज्य में पहली बार 10 पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थानों में तब्दील किया गया है। इसमें रायपुर के 4 दुर्ग के 2 और बिलासपुर की 2 चौकी शामिल है। गृह विभाग द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया है।

ट्रैफिक चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाए जाने के बाद अतिरिक्त बल और अधिकार दिए जाएगें। बता दें कि इस समय रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को छोड़कर सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस की एक चौकी है। 

5 नए जिलों के गठन के बाद ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन करने के लिए स्थानीय एसपी द्वारा एक-एक चौकी का गठन किया गया है। जहां 9-10 चौकी प्रभारी सहित जवानों को तैनात किया गया है।


छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस जवानों की भर्ती इस कारण की जाएगी - 

सड़कों पर 22 लाख नई वाहन : 
राज्य सरकार द्वारा धान की खरीदी का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बोनस देने और वनोपज की खरीदी करने के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसके चलते पिछले 4 वर्ष में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में 22 लाख वाहनों की खरीदी की गई है। इससे सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सड़क हादसों में इजाफा हुआ है 

ट्रैफिक पुलिस भर्ती के लिए यहाँ होंगे प्रशिक्षण - रिजर्व पुलिस के जवानों को देंगे प्रशिक्षण

ट्रैफिक पुलिस में जवानों की कमी को देखते हुए करीब 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही थानों और रिजर्व पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक में शामिल किया जाएगा।









ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522

CG TRAFFIC POLICE VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों में 150 ट्रैफिक पुलिस जवानों की भर्ती के लिए वेकेंसी, CG POLICE JOBS 2023


Reactions

Post a Comment

0 Comments