Ticker

6/recent/ticker-posts

HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन

HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के तहत भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिला व विकासखंड स्तर पर संसाधन स्त्रोत केन्द्रों की स्थापना की गई है। 


HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन के लिए इन केन्द्रों में 01 फिजियो एवं 01 स्पीच थैरेपिस्ट पद पर 10 माह हेतु कार्य पर रखा जाना है। इस हेतु दिनांक 20.12.2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं, भर्ती एवं पात्रता की शर्तें एवं आवश्यक शैक्षणिक आर्हताएं संबंधी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है, जिसे वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में प्राप्त की जा सकती है।


HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन


महासमुंद में निकली वेकेंसी वाले विभाग का नाम

जिला परियोजना कार्यालय,

समग्र शिक्षा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) ( पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाजू जिला पंचायत रोड
फो.नं. 07723-222291
ई-मेल mis.mahasamund@gmail.com)

रिक्त पदों की संख्या

कुल 2 पद 

छत्तीसगढ़ जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद समग्र शिक्षा विभाग वेकेंसी में रिक्त पदों के नाम 

फिजियो थैरेपिस्ट

स्पीच थैरेपिस्ट 20000

समग्र शिक्षा विभाग भर्ती के लिए योग्यता / अनिवार्यता 

1. फिजियो थैरेपिस्ट पद हेतु
शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बैचलर ऑफ फिजियो थैरेपी डिग्री कोर्स। 
छ०ग० फिजियो थैरेपी परिषद में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

2. स्पीच थैरेपी पद हेतु
शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बी.ए.एस.एल.पी. डिग्री कोर्स।
भारतीय पुर्नवास परिषद (RCI) में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि 

20.12.2022

महासमुंद समग्र शिक्षा विभाग वेकेंसी में आवेदन कैसे करें 

1. भर्ती एवं पात्रता की शर्तें एवं आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं योग्य इच्छुक अभ्यर्थी जिला सूचना केन्द्र (NIC) महासमुन्द की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवेदन का प्रिन्ट प्राप्त करें।

2. आवेदन निर्धारित प्रारूप अनुसार A4 साईज पेपर में किया जावे तथा पासपोर्ट कलर फोटो चस्पा कर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। समग्र शिक्षा जिला कार्यालय डाक में विलंब के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा, जिले द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।

3. आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में आवेदित पद का नाम उल्लेख करना अनिवार्य होगा।आवेदित पद के लिए आवेदन अलग-अलग भरा जाये।

4. आवेदन पत्र जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाजू, जिला पंचायत रोड महासमुंद (छ0ग0) पिन कोड - 493445 के नाम से स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किया जावें। सीधे कार्यालय में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा। निर्धारित अंतिम तिथि 20.12.2022 पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

5. आवेदन के सभी कॉलम को दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर भरें। 

6. पासपोर्ट साइज की फोटो निर्धारित स्थान पर चस्पा स्वप्रमाणित करें।

7. सभी आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक योग्यता को स्वप्रमाणित कर संलग्न करें।

8. छ.ग. का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र का स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें। 

9. संलग्न प्रमाण पत्रों को आवेदन पत्र में उल्लेखित क्रम में संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री



HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन


अन्य नियम एवं शर्तें

फिजियोथैरेपिस्ट / स्पीचथैरेपिस्ट का कार्य दायित्व :- 

विकासखंड में चिन्हांकित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सूची एवं केस स्टडी विकासखंड स्त्रोत केन्द्र मे सुनियोजित तरीके से संधारित करना।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को थैरेपी प्रदान करना।

विकासखंड संसधान स्त्रोत केन्द्रों में थैरेपी के लिए प्रयुक्त सहायक सामग्री एवं उपकरणों के उपयोग का सम्पूर्ण दायित्व वहन करना ।

संसाधन केन्द्रों में थैरेपी के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बी.आर.पी. के सहयोग से संसाधन स्त्रोत केन्द्रों तक पहुंच बनाने में सहायता करना / पालकों के साथ काउसलिंग करना, अभिभावकों को प्रेरित व मार्गदर्शन प्रदान करना।

आवश्यकता अनुसार अन्य विकासखंडों में भी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को थैरेपी प्रदान करना। राज्य / जिला / विकासखंड स्तर से सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन।

1. फिजियो थैरेपिस्ट पद हेतु शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बेचलर ऑफ फिजियो थैरेपी डिग्री कोर्स एवं स्पीच थैरेपी पद हेतु शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बी.ए.एस.एल.पी. डिग्री कोर्स में प्राप्त अंको के मेरिट के आधार पर चयन किया जावेगा।

2. उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर विशुद्ध रूप से अस्थाई एवं निर्धारित अवधि के लिए रखा जायेगा। अतः आवेदक कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक को नियमित नियुक्ति हेतु कोई दावा नहीं करेगा। 

3. अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से नियुक्त उम्मीदवार मानेदय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु न्यायालय में याचिका दायर करने हेतु पात्र नहीं होगा। 




HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन




4. रिक्तियों की संख्या परिवर्तनीय है।

5. आरक्षण / आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार लागू होगा। 

6. चयनित उम्मीदवार को एक अनुबंध करार पर हस्ताक्षर करना होगा और करार अनुबंध के उल्लंघन के मामले में अनुबंध रद्द माना जायेगा जिसकी सूचना नहीं दी जावेगी और सेवा स्वमेव समाप्त मानी जावेगी। 

7. चयनित उम्मीदवार को अस्थाई नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के तुरंत ही निर्धारित अवधि में कर्तव्य में शामिल होना पड़ेगा अन्यथा मेरिट सूची में अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी, और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगी।

8. कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को विज्ञापन वापस लेने / चयन प्रक्रिया को रद्द करने के साथ ही उपरोक्त कार्य अवधि में कार्य से संतुष्ट नहीं पाये जाने की स्थिति में किसी भी अन्य विवाद की स्थिति में कार्य से पृथक करने का संपूर्ण अधिकार होगा। 


इस स्थिति में किसी भी प्रकार का आवेदन / अपील मान्य नहीं होगा। विवाद होने पर निर्णय का संपूर्ण अधिकार कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक के पास सुरक्षित होगा। 

9. इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू. 20000/- ( बीस हजार रूपये मात्र) प्रति माह दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।

10. जिला कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन मान्य होगा। अपूर्ण एवं अन्य प्रारूप में प्राप्त आवेदन अस्वीकृत माना जावेगा। 

11. उक्त नियुक्ति विकासखंडों में स्थापित संसाधन स्त्रोत केन्द्रों में किया जाना है।









विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


HED MAHASAMUND RECRUITMENT 2022 | समग्र शिक्षा विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन, JILA PARIYOJANA KARYALAY MAHASAMUND RECRUITMENT

Reactions

Post a Comment

0 Comments