Type Here to Get Search Results !

CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी

CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी


छ.ग. शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मंत्रालय के निर्देश एवं प्रावधान के परिपालन में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीनस्थ प्रशिक्षक (कोच) के रिक्त तृतीय श्रेणी के पदों पर संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत 01 वर्ष के लिए संविदा भर्ती की जानी है। 


जिसके लिए छ.ग. के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 13.07.2022 तक सायं 5.00 बजे तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में स्वीकार किये जायेंगे। जिसमें दर्शित पदों की संविदा आधार पर नियुक्ति संचालनालय के अधिनस्थ जिलो एवं अकादमियों हेतु आमंत्रित किया जात है। 


जिसमें दर्शित पदों की संविदा आधार पर नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है। रिक्त पद का वर्गवार विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:


CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी



CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी



विभाग का नाम

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर फोन: 0771-2262177, फैक्स 0771-2263178, Email-dir-sportsyw.g@gov.in


रिक्त पदों की संख्या

कुल 23 पद 


रिक्त पदों के नाम 

प्रशिक्षक कोच 

एथलेटिक

फुटबॉल

बास्केटबॉल

बैडमिंटन

आर्चरी

हॉकी

कबड्डी

व्हॉलीबॉल

जूडो

वेटलिफ्टिंग

स्वीमिंग

योग्यता / अनिवार्यता 


राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा 
वेतन - 20900 RS.

आवेदन की अंतिम तिथि 

दिनांक 13.07.2022


आवेदन कैसे करें 

आवेदन दिनांक 13.07.2022 तक सायं 5.00 बजे तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे।


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री



CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी


अन्य नियम एवं शर्तें

1. उक्त नियुक्ति छ.ग. संविदा भर्ती नियम 2012 के अध्याधीन रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन के भर्ती नियम में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाता है या निर्देश जारी किया जाता है तो उक्त भर्ती में लागू होगा।

2. छ. ग. राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करें।

3. आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षित वर्ग एवं स्थानीय निवासी महिलाओं हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में छूट संबंधित समय समय पर जारी निर्देश लागू होंगे। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति की महिलाओं हेतु समस्त छुट को सम्मिलित करते हुए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। दस्तावेज सत्यापन के समय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

4. आवेदक को जाति के समर्थन में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

5. आयु सीमा के संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश भी लागू होंगे।

6. उम्मीद्वार को अपनी आयु सत्यापन हेतु हाई स्कूल प्रमाण पत्र की ( 10वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित ) छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। 

7. अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का पासपोर्ट आकार के फोटो चिपकायें। आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर अनिवार्य है। 

8. उम्मीद्वार के द्वारा आवेदित पद का नाम, वर्ग स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में दर्शाना अनिवार्य होगा।



CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी



9. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जावेगा एवं उम्मीद्वार को कोई सूचना नहीं दी जावेगी। प्रत्येक आवेदक को चाहिये कि विज्ञापन में निर्देशों तथा आवेदन पत्र में सभी जानकारी देखकर एवं सावधानी पूर्वक सहीं एवं पूर्ण जानकारी भरें। यदि आवेदन पत्र में कोई भी जानकारी अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण दी जाती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी। त्रुटि अथवा अपूर्णता के आधार पर आवेदक को बिना पूर्व सूचना दिये आवेदन पत्र चयन के किसी भी स्तर पर निरस्त किया जावेगा।

10. उम्मीदवार का राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा अनिवार्य अर्हता होगी।

11. प्रावीण्यता क्रम अनुसार उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए अधिकतम 15 अनुसार किया जावेगा।

12 खेल अकादमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक को खेल संघो द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रिकर्व विद्या प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होगा।

13. चयन के संबंध में चयन समिति द्वारा अनुशंसा किया जायेगा एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

14. भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद अथवा समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार विभागाध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेंगे।

15. चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जावेगी साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

16. प्रतीक्षा सूची नियुक्ति आदेश जारी दिनांक से एक वर्ष के लिए मान्य होगी।

17. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 13.07-2022 शाम 5.00 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण में स्वीकार किये जायेंगे। आवेदक, आवेदन को पूर्ण भरकर, हस्ताक्षर कर एवं संलग्न होने वाले समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर आवेदन किया जाना है। अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में कोई विचार नहीं किया जायेगा।

18. समस्त प्रमाण पत्र विज्ञापन जारी होने के अंतिम तिथि को जीवित होना अनिवार्य होगा। 

19. उक्त संविदा भर्ती प्रथम 01 वर्ष के लिए होगी। जिसकी वार्षिक समीक्षा की जायेगी। कार्य संतोषप्रद परिणाम मूलक नहीं होने पर 30 दिवस की पूर्व सूचना द्वारा संविदा भर्ती समाप्त की जा सकती है। कर्मचारी द्वारा अत्यधिक अनुचित व्यवहार पाये जाने पर संविदा नियुक्ति बिना कारण बतायें तत्काल समाप्त की जा सकती है।

20. यह भर्ती पूर्णतः संविदा है। इस भर्ती के आधार पर कर्मचारी भविष्य में नियमित पद नियुक्ति नहीं किया जाएगा।









विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


CG KHEL VIBHAG TRAINER COACH VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ खेल विभाग में ट्रेनर प्रशिक्षक कोच की वेकेंसी, SPORT VIBHAG VACANCY 2022, SPORTS VIBHAG JOBS 2022

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom