CG 101 NEW ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के 101 नए आत्मानंद स्कूलों में 5605 पदों की वेकेंसी
शा.उ.मा.वि. शामपुर जिला कोंडागांव का संचालन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति शामपुर जिला कोंडागांव को सौंपता है, जो इस हेतु राज्य शासन के आदेशानुसार विशेष रूप से पंजीकृत की गई है। राज्य शासन एतद द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति शामपुर जिला कोंडागांव को तालिका क्रमांक-1 में दिये गये पदों का सृजन करने की अनुमति प्रदान करता है :-
विभाग
छत्तीसगढ़ शासन
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
रिक्त पदों की संख्या
कुल 5605 पद
रिक्त पदों के नाम
प्राचार्य
व्याख्याता
प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला )
शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
सहा. शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला )
ग्रंथपाल
लेखापाल / सहायक ग्रेड 02
सहा. ग्रेड-3
भृत्य
चौकीदार
अंशकालीन सफाई कर्मी
व्याख्याता हिन्दी
व्याख्याता संस्कृत
व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता जीवविज्ञान (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता भौतिक (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम)
व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम)
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
शिक्षक कम्प्यूटर (अंग्रेजी माध्यम)
व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम )
सहायक शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम)
ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम)
अनिवार्यता / योग्यता
सभी के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की जाएगी जिसकी जानकारी वेकेंसी वाले पीडीएफ में दिया रहेगा
आवेदन की अंतिम तिथि
जैसे जैसे सभी आत्मानंद स्कूल की वेकेंसी आ रही है उसे सभी सूचना के साथ इसी वेबसाइट में अपलोड की जा रही है ।
आवेदन कैसे करें
आवेदन की प्रक्रिया समय समय आ रही है, जो माई वेकेंसी डॉट नेट वेबसाइट में अपलोड की जा रही है ।
नियम एवं शर्तें
तालिका कमांक-2 के अंशकालीन सफाईकर्मी के पद को छोड़कर समस्त पदों पर केवल स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही पदस्थापना की जायेगी। इन पदों पर समिति द्वारा सीधी भर्ती अथवा संविदा नियुक्ति नही की जायेगी।
अंशकालीन सफाईकर्मी हेतु वहीं नियम लागू होंगे जो स्कूल शिक्षा विभाग में पूर्व से प्रचलित है।
इस स्कूल में वर्तमान में कार्यरत हिन्दी माध्यम के शिक्षकों / कर्मचारियों की उपयुक्तता का परीक्षण किया जायेगा और उपयुक्त पाये जाने पर उनसे इस स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने की सहमति मांगी जायेगी जो शिक्षक / कर्मचारी उपयुक्त पाये जायेंगे तथा प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति देंगे उन्हें इस स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर रखने का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण को 3 दिवस के भीतर भेजा जाये। उपयुक्त न पाये जाने की स्थिति में अथवा प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति न दिये जाने की स्थिति में उनका अन्यत्र स्थानांतरण का प्रस्ताव 3 दिवस में भेजा जाये और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अन्य शालाओं के अन्य शिक्षकों / कर्मचारियों के प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाये।
यह स्पष्ट किया जाता है कि इस विद्यालय में हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यम से विद्यालय संचालित किये जायेंगे, आवश्यकता पड़ने पर दो पालियों में विद्यालय का संचालन किया जा सकेगा। हिन्दी माध्यम में छात्रों के प्रवेश संख्या में कोई बंधन नहीं रहेगा, आवश्यकतानुसार छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा ।
प्रतिनियुक्ति हेतु संबंधित कर्मचारियों को वही वेतन एवं भत्ते लागू होंगे जो उनके मूल विभाग में लागू होंगे तथा उन पर राज्य शासन के प्रतिनुियक्ति प्रावधान भी लागू होंगे।
यह स्वीकृति वित्त विभाग के कम्प्यूटर क्रमांक एफ-2023-20-00307, दिनांक 28.04.2023 द्वारा दी गई है।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 9303233188
CG 101 NEW ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के 101 नए आत्मानंद स्कूलों में 5605 पदों की वेकेंसी, CG ATMANAND SCHOOL BHARTI 2023
0 Comments