BIJAPUR ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | बीजापुर के अंग्रेजी आत्मानंद स्कूलों में ग्रंथपाल, शिक्षक एवं 192 पदों की वेकेंसी
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महनदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशों के अनुक्रम में
नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बासागुडा,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इलमिडी,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांगला,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नेलसनार,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुदमा,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंगालूर,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नैमेड़
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारलागुडा
के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से संविदा / प्रतिनियुक्ति पर शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक पदों पर संविदा / प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु विज्ञापन में निम्नानुसार प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति ) नियम-2012 एवं संचालन समिति के प्रावधानों के अनुसार भर्ती किया जाना है।
विभाग
कार्यालय, कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
संचालन समिति जिला - बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Office phone no- 07853-220191
Email-deo.bijapur02@gmail.com
रिक्त पदों की संख्या
192 पद
रिक्त पदों के नाम
व्याख्याता
शिक्षक
सहायक शिक्षक
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
कंप्यूटर शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
ग्रंथपाल
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन कैसे करें
अतः संविदा / प्रतिनियुक्ति भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर, पिन-494444 के पते पर पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करें अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जावेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 08/05/2023 से 22/05/2023 तक कार्यालयीन दिवस समय सांय 5:30 बजे तक होगी। समय अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
नियम एवं शर्तें
1. आवेदन पत्र जल्दी ही जमा करें ।
2. चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य किये जायेगें।
3. तिथि के पूर्व अन्य जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगें।
4. निर्धारित प्रारूप में BIJAPUR ATMANAND SCHOOL में आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा। अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा।
5. अन्य शिक्षको की भांति इन शिक्षकों को भी अन्य आबंटित शालेय कार्य यथा मूल्यांकन, शालेय गतिविधियां आदि से भागीदारी सुनिश्चित करना होंगा। जिसके लिये अतिरिक्ति मानदेय की पात्रता नहीं होगी।
6. अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा, जिसकी जानकारी संबंधित को पृथक से नहीं दी जावेगी।
7. प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय का नियम होगा। इसके अलावा अन्य प्रकार की सुविधा या कोई भत्ता प्रदाय नहीं किया जावेगा।
8. आवेदक का संपूर्ण शिक्षा ( पद हेतु चाही गई योग्यतानुसार) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। (हिन्दी एवं संस्कृत विषय को छोड़कर)
9. चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का दबाव डलवाया जा रहा है या इस भर्ती के लिए निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को किसी के द्वारा प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है तो उनका आवेदन पत्र हमेशा के लिए अमान्य कर दिया जायेगा तथा इसके लिएकोई भी दावा या आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा।
10. आवेदन में आवेदक की समस्त प्रमाण पत्र तथा अंकसूची स्व-प्रमाणित सत्यापित होना आवश्यक है। स्व-प्रमाणित न होने की स्थिति में भर्ती को निरस्त माना जावेगा तथा इसकी कभी कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
11 . निःशक्तजन को मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
12. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना होगा।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 9303233188
BIJAPUR ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | बीजापुर के अंग्रेजी आत्मानंद स्कूलों में ग्रंथपाल, शिक्षक एवं 192 पदों की वेकेंसी, BIJAPUR SHIKSHA VIBHAG JOBS
0 Comments