Ticker

6/recent/ticker-posts

BHATAPARA ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | भाटापारा के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक 110 पदों की वेकेंसी

BHATAPARA ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | भाटापारा के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक 110 पदों की वेकेंसी

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 05 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) के लिए शासन से विद्यालय हेतु गठित संचालन समिति द्वारा निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा कर्मियों (अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन) हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। 


BHATAPARA ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | भाटापारा के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक 110 पदों की वेकेंसी


विभाग

कार्यालय अध्यक्ष / कलेक्टर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) संचालन समिति

रिक्त पदों की संख्या

कुल 110 पद 

रिक्त पदों के नाम 

व्याख्याता 
शिक्षक 
सहायक शिक्षक
व्यायाम शिक्षक 
कंप्यूटर शिक्षक 
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला 
ग्रंथपाल 

अनिवार्यता / योग्यता 

ग्रेजुएट
पोस्ट ग्रेजुएट
बीएड 
डीएड 
बीलिब 
कंप्यूटर कोर्स
बीपीएड 

आवेदन की अंतिम तिथि 

22.05.2023

आवेदन कैसे करें

आवेदक अपने आवेदन प्रकाशन तिथि से अंतिम तिथि- 22.05.2023 अपरान्ह 5:00 बजे तक कर सकते है। उसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रो पर विचार नही किया जायेगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने का पता- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग



नियम एवं शर्तें

01. संविदा नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पृथक किया जा सकेगा। 

02. विज्ञापित पदों की संख्या में कमी / वृध्दि किया जाना समिति पर निर्भर है।

03. संविदा मानदेय - संविदा सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एक मुश्त देय होंगे, अन्य कोई भत्ते देय नहीं होंगे। 

04. आवेदक की उम्र 01.05.2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु शासन के नियमानुसार होगी। उम्र की पुष्टि हेतु 5वी 8वीं एवं 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

05. आवेदको द्वारा निर्धारित प्रपत्र मे ही आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य सुसंगत दराন स्वप्रमाणित कर संलग्न करना होगा।

06. आवेदकों के द्वारा कक्षा पाचवीं से सम्पूर्ण अध्ययन मान्यता प्राप्त बोर्ड / वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है। (नवोदय विद्यालय हेतु माध्यम की गणना कक्षा आठवीं से की जायेगी)

07. उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के संचालन के लिए कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में गठित पंजीकृत सोसायटी द्वारा मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया की जायेगी।

08. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा।

09. जिले के आरक्षण रोस्टर का पालन किया जावेगा।

10. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किए जायेंगे, अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से कोई सूचना नही दी जाएगी। समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे,

11. उक्त पदों में नियुक्ति उपरांत संविदा पद से त्यागपत्र देने हेतु 03 माह पूर्व की सूचना या 03 माह का वेतन जना करने के पश्चात् ही त्यागपत्र स्वीकार की जावेगी ।

12. पदों के संबंध में सम्पूर्ण कार्यवाही एवं उससे जुडी सारी जानकारी जिला बलौदाबाजार की वेबसाईट https://balodabazar.gov.in/ के माध्यम से दी जायेगी।

13. अभ्यर्थी 01 पद के लिए 01 विद्यालय में 01 ही आवेदन कर सकेंगे। एक ही पद पर प्राप्त 01 से अधिक विद्यालयों हेतु प्राप्त आवेदनो में से एक आवेदन ही मान्य किये जायेगें। लिफाफे पर आवेदित विद्यालय का नाम, पद का नाम, तथा विषय लिखना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदन अमान्य होंगे। 14. छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य हैं, सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

15. जीवित रोजगार पंजीयन होगा अनिवार्य हैं। (प्रमाण पत्र संलग्न करे)

16. किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।








ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  9303233188


BHATAPARA ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | भाटापारा के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक 110 पदों की वेकेंसी, ATMANAND VIDYALAY BHATAPARA 

Reactions

Post a Comment

0 Comments