CG DISTRICT JANJGIR CHAMPA VACANCY 2023 | जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ लघु प्रशिक्षण केंद्र में भर्ती के लिए वेकेंसी
जांजगीर-चांपा खेल विभाग भर्ती : जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ खेलों इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक के चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यूव 13 अप्रैल को
भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जांजगीर चाम्पा जिले में खेलो इंडिया का हॉकी लघु प्रशिक्षण केन्द्र टी.सी.एल. महाविद्यायल जाजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ में स्वीकृत किया गया है। योजना की विस्तृत आवश्यक गाईडलाईन के अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र के लिए एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है। जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय पुरानी सिंचाई कालोनी जाजगीर जिला जांजगीर में आयोजित किया गया है।
इस योजना में हो रही भर्ती के लिए प्रशिक्षक पदों के लिए योग्यता अंतर्गत हॉकी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चौम्पियनशिप जो निर्धारित स्थान में आयोजित किया जा रहा है (हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित) में हॉकी में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व एवं प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम के साथ तिथि और समय पर वॉक इन इंटरव्यूव में शामिल हो सकते है। इस भर्ती हेतु आवेदन में निर्धारित समय के पश्चात उपस्थित होने वाले किसी भी अभ्यर्थियों को शामिल नही किया जाएगा।
जांजगीर जिला खेल अधिकारी के निर्देश अनुसार प्रशिक्षक के चयन पश्चात् भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना के पोर्टल में प्रशिक्षक के बायोडाटा की एंट्री के पश्चात् भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक के वेतन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से प्रशिक्षक को प्रतिमाह 25 हजार रूपये का वेतन, शासन के प्रचलित विभागीय नियमानुसार प्रदान किया जायेगा।
इस भर्ती में चयनित खेल प्रशिक्षक को राज्य सरकार के किसी भी तरह से वेतन भुगतान नहीं किया जायेगा और न ही चयनित प्रशिक्षक राज्य सरकार या स्थानीय विभागीय निर्देश से वेतन की मांग कर सकेगा। प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित योग्यता रखने वाले प्रशिक्षक, खिलाड़ी को वॉक इन इंटरव्यूव भर्ती वेकेंसी के लिए आमंत्रित किया गया है।
0 Comments