CG SCHOOL SHIKSHA VIBHAG NAYA RAIPUR VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला सूरजपुर में वेकेंसी
छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर का अर्द्धशासकीय निर्देशानुसार] वॉक-इन-इन्टरव्यू आयोजित कर पात्र अभ्यर्थियों का चयन / पदस्थापना आदेश जारी किये जाने के उपरान्त शेष रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति/ संविदा भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भर कर वॉक-इन-इन्टरव्यू के लिए जिला पंचायत कार्यालय सूरजपुर में समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। विवरण निम्नानुसार है।
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में टीचिंग स्टाफ की भर्ती कर रहे विभाग
कार्यालय कलेक्टर/अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला - सूरजपुर (छ.ग.)
E-Mail-cg.deo.surajpur@gmail.com /
रिक्त पदों की संख्या
कुल 19 पद
छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर आत्मानंद विद्यालय शैक्षणिक पदों की वेकेंसी में रिक्त पदों के नाम
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) गणित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम ) जीव विज्ञान
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) गणित
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) विज्ञान
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम ) अंग्रेजी
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम ) अंग्रेजी
प्रयोग शाला सहायक
व्याख्याता (हिन्दी माध्यम ) संस्कृत
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) वाणिज्य
व्याख्याता (हिन्दी माध्यम) हिंदी
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम ) सामाजिक विज्ञान
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम ) सामाजिक विज्ञान
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम ) सामाजिक विज्ञान
सहायक शिक्षक (हिन्दी माध्यम ) हिंदी
अनिवार्यता / योग्यता
प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती
आवेदन की अंतिम तिथि
सूरजपुर आत्मानंद विद्यालय भर्ती में आवेदन कैसे करें
वॉक-इन-इन्टरव्यू का दिनांक, समय व स्थान
दिनांक 27/01/2023
स्थान:- जिला पंचायत सभाकक्ष
सूरजपुर समयः- प्रातः 09.00 बजे से ( पंजीयन )
दिनांक 28/01/2023 स्थान:- जिला पंचायत सभाकक्ष
सूरजपुर समय:- प्रातः 09.00 बजे से (पंजीयन )
CG SCHOOL SHIKSHA VIBHAG NAYA RAIPUR VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला सूरजपुर में वेकेंसी
सूरजपुर भर्ती में नियम एवं शर्तें
1. संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है, एवं बिना कारण बताए कभी भी समाप्त की जा सकती है।
2. भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति अथवा सीधी भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।
3. अन्य शिक्षकों की भांति इन संविदा शिक्षकों को भी अन्य आवंटित शालेय कार्य यथा मूल्याकंन, शालेय गतिविधियां आदि में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। जिसके लिये अतिरिक्त मानदेय की पात्रता नही होगी।
4. सेवा समाप्ति के पश्चात कर्मचारी को किसी भी प्रकार की पेंशन भत्ता या अन्य राशि प्रदान नही की जावेगी।
5. छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे। तृतीय श्रेणी (सहायक शिक्षक एवं प्रयोग शाला) के पदों पर सूरजपुर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। पदों की प्रतिपूर्ति के लिए अर्हताधारी आवेदक न मिलने पर क्रमशः सम्भाग एवं राज्य स्तर से समिति के निर्णयानुसार चयन किया जावेगा।
6. छ.ग. सिविल सेवा (संविदा भर्ती नियम) 2012 के अनुसार दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में अभ्यर्थी को न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। अजा/अजजा / अपिव / निःशक्त आवेदकों को छ०ग० शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी आदेश निर्देश लागू होगे। आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
7. आयु संबंधी प्रमाण पत्र के लिए हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी अथवा मैट्रिकुलेशन की अंक सूची मान्य होगा।
8. आवेदन के साथ संलग्न वांछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित होने चाहिए। वांछित प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित नही होने पर आवेदन अमान्य किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।
9. आवेदन पत्र प्रारूप के अनुसार ए-4 साईज आकार के कागज पर आवेदन करें। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से साफ-साफ अक्षरों में भरा जाना चाहिए। आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साईज का स्व-सत्यापित नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना एवं स्वयं का पता लिखा दो लिफाफा (45 रू. डाक टिकट के साथ) संलग्न करना अनिवार्य है।
10. लिफाफे के उपर एवं आवेदन पत्र में पद का नाम, जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है, स्पष्ट उल्लेख किया जावे। अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जावेगा एवं आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा। जिसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
11. शासकीय, अर्द्धशासकीय स्वशासी संस्थाओं में नियमित पदो पर कार्यरत कर्मचारियों को आवेदन पत्र के साथ अपने नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
12. चयन समिति द्वारा नियम एवं शर्तों में परिवर्तन किया जा सकता है।
13. चयन प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर महोदया का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
14. अभ्यर्थी को एक पद के लिए एक ही आवेदन करना होगा जो सभी विज्ञापित विद्यालयों हेतु मान्य होगा। संस्था का चयन हेतु प्राथमिकता क्रम में विद्यालय का नाम आवेदन पत्र में उल्लेख करें।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
CG SCHOOL SHIKSHA VIBHAG NAYA RAIPUR VACANCY 2023 | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला सूरजपुर में वेकेंसी, SURAJPUR ATMANAND VIDYALAY VACANCY
0 Comments