BALOD TEACHER RECRUITMENT 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बालोद आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी

उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद / डौण्डी / डौण्डी लोहारा / अर्जुन्दा / गुरूर / देवरी / बंगला में रिक्त शैक्षिक पदों हेतु योग्यताधारी लोगों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है रिक्त पदों का विवरण निर्धारित अहर्ताए, नियम व शर्ते एवं पंजीयन व साक्षात्कार हेतु समय सारिणी निम्नानुसार है :-


BALOD TEACHER RECRUITMENT 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बालोद आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी


छत्तीसगढ़ जिला बालोद में शिक्षकों की भर्ती करने वाले विभाग

कार्यालय कलेक्टर 
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद छ.ग.


रिक्त पदों की संख्या

8 पद 

जिला बालोद छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूलों की वेकेंसी में रिक्त पदों के नाम 

शिक्षक 
स्नातक + बीएड + टीईटी 
अंग्रेजी माध्यम 
वेतन 35 हजार 400 रूपये प्रतिमाह 

सहायक शिक्षक 
बारहवीं + डीएड / डीएलएड + टीईटी 
अंग्रेजी माध्यम
वेतन 25 हजार 300 रूपये प्रतिमाह 


आवेदन की अंतिम तिथि 

19/01/2023
20/01/2023

बालोद टीचर भर्ती में आवेदन कैसे करें

वाक इन इंटरव्यू में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना हैं 

बालोद टीचर भर्ती के नियम एवं शर्तें

1. अभ्यर्थियों को छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

2. आवेदकों के द्वारा शैक्षिक संवर्ग पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तक अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन अनिवार्य) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अध्ययन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।

3. आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 की स्थिति मे की जावेगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं कक्षा की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सभी वर्ग की महिलाओ एवं आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रहेगी।

4. सभी पदों हेतु पदों की संख्या को बढ़ाने या घटाने या निरस्त करने का पूर्ण अधिकार उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद को होगा तथा किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 

5. भर्ती आरक्षण नियम संविदा भर्ती नियम 2012 के अनुसार होगा।

6. अनुसूचित जाति / अनु. जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ दिया जाना संभव नहीं होगा एवं आवश्यक होने पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद प्रमाण पत्र की वैधता की जांच करा सकता है।



BALOD TEACHER RECRUITMENT 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बालोद आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी



7. अनुसूचित जाति, अनु. जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों, महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में शिथिलता हेतु छ. ग. शासन के नियमों एवं शर्तों के अनुसार होगी। 

8. किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति इस संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नही करेगा।

9. संविदा के पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। यह किसी भी प्रकार की नियमित नियुक्ति नहीं है।

10. शैक्षणिक योग्यता के लिए आवेदन के साथ महाविद्यालय / विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की अंकसूची संलग्न किया जाना है। 

11. इस आत्मानंद स्कुल भर्ती में विवाह उपरांत उपनाम में परिवर्तन होने पर शपथ पत्र अथवा विवाह प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

12. प्रतीक्षा सूची अनुमोदन तिथि से 1 वर्ष तक वैध रहेगा।

13. आत्मानंद विद्यालय जिला बालोद में विभिन्न विद्यालयों में आवेदक एक ही आवेदन से अन्य संस्थाओं के रिक्त पदों पर आवेदन कर सकेगा। इस संबंध में प्राथमिकता क्रम में विद्यालयों के नाम का उल्लेख करके सही जानकारी देना आवश्यक होगा क्योंकि चयन उपरांत प्राथमिकता क्रम में उल्लेखित संस्थाओं में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सकेगा।

14. आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट http://balod.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद तथा संबंधित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

15. आत्मानंद विद्यालय जिला बालोद भर्ती में चयन उपरांत चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को किसी भी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती किया जा सकेगा। इस संबंध में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

16. इस भर्ती में शिक्षकों के चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो नियुक्ति समाप्त कर दी जावेगी साथ ही संबंधित शिक्षक कर्मचारी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

विशेष:- आगे की जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट http://balod.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें ।








ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


BALOD TEACHER RECRUITMENT 2023 | छत्तीसगढ़ जिला बालोद आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी, BALOD TEACHER VACANCY 2023, TEACHER JOBS