CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर का लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर का के अनुसार जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, नवापारा पोड़ी एवं केल्हारी जिला - मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर (छ.ग.) में रिक्त शिक्षकीय संवर्ग के पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति किया जाना है।
इस हेतु सृजित पद अनुसार मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी - भरतपुर जिले में संचालित निम्नलिखित 05 (पाँच) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों -
1. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिरमिरी
2. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़
3. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भरतपुर
4. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा पोड़ी
5. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय केल्हारी
के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी विहित नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर निर्धारित तिथि पर बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए स्वामी आत्मानदं उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में उपस्थित हो सकते हैं। विवरण निम्नानुसार है -
CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी
छत्तीसगढ़ के नए जिले मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी वाले विभाग का नाम
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति
जिला - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (छ.ग.)
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या
कुल 33 पद
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर आत्मानंद विद्यालयों में वेकेंसी के लिए रिक्त पदों के नाम
व्याख्याता
शिक्षक
सहायक शिक्षक
प्रयोगशाला सहायक
मनेद्रागढ़ भरतपुर चिरमिरी भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि
08/12/2022
आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में निकली वेकेंसी में आवेदन कैसे करें
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति जिला - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (छ.ग.) के पते पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना हैं
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है
- 5 वीं
- 8 वीं
- 10 वीं
- 12 वीं
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जाति सत्यापन
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
- वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी
आत्मानंद विद्यालय भर्ती के लिए अन्य नियम एवं शर्तें
1. अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। हिन्दी माध्यम के पदों के लिए व्याख्याता हिन्दी, संस्कृत, भौतिकी, रसायन, भूगोल, एवं राजनिति शास्त्र के पदों पर अंग्रेजी माध्यम का होना अनिवार्य नहीं है।
2. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्था से जारी अंकसूची / उपाधि ही मान्य किया जावेगा।
3. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें। 4. प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डेमो व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंकों के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी। शैक्षणिक पदों हेतु डी.एड./ डी.एल.एड./बी.एड. की उपाधि अनिवार्य होगी।
(क) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।
(ख) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।
(ग) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।
(घ) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।
5. पदवार/ विषयवार मेरिट अनुक्रम में आने वाले 05 आवेदको का डेमो (स्कीनिंग) लिया जायेगा, जिसमें संबंधित आवेदक की पढ़ाने की योग्यता, छात्रो से संवाद की योग्यता, पठन पाठन संबंधी गुणवत्ता तथा विषय का ज्ञान आदि का आंकलन करने के लिए 20 अंक का डेमो (स्कीनिंग) संबंधित आवेदक का लिया जावेगा।
CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी
6. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जावेगा।
7. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।
8. संविदा के पदों पर नियुक्ति हेतु डेमो व साक्षात्कार उपरांत मेरिट क्रम के अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जायेगी।
9. संविदा के पदो पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर कुल प्राप्त अधिभार के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप छानबीन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिये चस्पा की जावेगी। दावा-आपत्ति उपरांत मेरिट अनुक्रम के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 05 अभ्यर्थियों को डेमो व साक्षात्कार हेतु हेतु आमंत्रित किया जायेगा अस्थायी (प्रॉविजनल) प्रमाण-पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।
10. डेमो में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नही किया जावेगा।
11. छ.ग. के शासकीय सेवक विज्ञप्ति में उल्लेखित रिक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति हेतु सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमति संलग्न कर आवेदन करना होगा अन्यथा उन्हे अपात्र घोषित किया जायेगा अंतिम मेरिट सूची में समान अंक होने पर जिले के स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी।
विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
CG GOVT SCHOOL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वेकेंसी, MANENDRAGARH CHIRMIRI BHARATPUR
0 Comments