Type Here to Get Search Results !

CG MAHARAJA PRAVIRCHANDRA BHAJDEV SAMMAN 2022 | छत्तीसगढ़ में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन

CG MAHARAJA PRAVIRCHANDRA BHAJDEV SAMMAN 2022 | छत्तीसगढ़ में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2022-23 हेतु अनुशंसाओं का आमंत्रण


विषयान्तर्गत 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2022-23 हेतु 10 अक्टूबर, 2022 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की जाती हैं।


महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से अंलकृत खिलाड़ियों को रूपए 1.00 लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।


CG MAHARAJA PRAVIRCHANDRA BHAJDEV SAMMAN 2022 | छत्तीसगढ़ में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन



चयन का मापदण्ड:

1. महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिए जाऐंगे, जिन्होंने वर्ष 2021-22 में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में, छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या तीरंदाजी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धियों वाले खिलाड़ी किसी वर्ष में नहीं मिले तो उस वर्ष अन्य ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय स्तर के खेल पुरस्कार हेतु विचार क्षेत्र में लेता है, के खिलाड़ियों को जिन्होंने उपरोक्तानुसार उपलब्धि प्राप्त की है, सम्मान हेतु चयन के लिए विचार में लिए जाऐंगे।


2. इस सम्मान के लिये उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विचार किया जाएगा. जो छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय / अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम में निरंतर कार्यरत है। सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। 3.


4. यह सम्मान विभाग के अन्य खेल पुरस्कारों के अलावा होगा जो खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के लिये दिया गया है, लेकिन तीरंदाजी में गुण्डाधुर सम्मान से अलंकृत खिलाड़ी इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे।


5. यह सम्मान किसी खिलाड़ी को उसके जीवनकाल में केवल एक बार ही दिया जाएगा।



CG MAHARAJA PRAVIRCHANDRA BHAJDEV SAMMAN 2022 | छत्तीसगढ़ में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन



यदि किसी खिलाड़ी या दल को उपलब्धि वर्ष या सम्मान वर्ष में मान्यता प्राप्त


खेल संगठन द्वारा राज्य या राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से निष्कासित किया गया हो तो उसे संबंधित वर्ष के लिए यह सम्मान प्राप्त करने की पात्रता नहीं होगी। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान की नियमावली छत्तीसगढ़ राजपत्र ( असाधारण) क्रमांक 249, दिनांक 22 सितम्बर 2007 में प्रकाशित हुई है, तत्संबंधी नियमों के सभी प्रावधानों / नियमों / शर्तों का पालन करते हुए इस सम्मान हेतु खिलाड़ी / खिलाड़ियों का चयन ज्यूरी द्वारा किया जाएगा।


उक्त नियमों को खेल विभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों में भी देखा जा सकता है तथा निर्धारित प्रपत्र का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है।


अनुशंसा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 है। विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in में आवेदन का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। इस अवधि में अनुशंसा पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी. ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालयों में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है।



विभाग का नाम

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन जी. ई. रोड रायपुर 
फोन 0771-2262178
वेबसाईट : www.sportsyw.cg.gov.in
ई-मेल - dir-sportsyw.cg@gov.in

सम्मान का नाम

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान

आवेदन की अंतिम तिथि 

 10 अक्टूबर 2022


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री






विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


CG MAHARAJA PRAVIRCHANDRA BHAJDEV SAMMAN 2022 | छत्तीसगढ़ में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन, PRAVIRCHANDRA BHAJDEV AWARD CHHATTIGARH

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom