ATMANAND VIDYALAY RAIGARH CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी

जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है जिस हेतु दिनांक 12.08.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से 'वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा 



ATMANAND VIDYALAY RAIGARH CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी



विभाग का नाम

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.)

जिला पंचायत परिसर के पीछे रायगढ़

फैक्स नं. / फोन.नं. : 07762-222718

ईमेल : deo123.ralgarh@gmail.com

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़

शास. नटवर इ. स्कूल रायगढ़ स्वा.आ.शा.अ.मा.वि. पुसौर

स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. सारंगढ़

स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. घरघोड़ा

स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. लैलूंगा

स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. कोडातराई

स्वा.आ.शा.अ.मा.वि. कोतरा


रिक्त पदों की संख्या

कुल 12 पद 

रिक्त पदों के नाम 

सहायक शिक्षक
शिक्षक 
प्री प्राइमरी टीचर

योग्यता / अनिवार्यता 

मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 8वीं, 10वीं एवं उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं NTT / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण NTT नहीं मिलने पर डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को विचार किया जावेगा।

शिक्षक अंग्रेजी के पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा ( मुख्य विषय ) के साथ में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी. एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12 वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अनिवार्य टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी।

सहायक शिक्षक कला के पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला / वाणिज्य) तथा सहायक शिक्षक विज्ञान के पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (जीवविज्ञान / गणित / कृषि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.एड. / बी.एल.एड. / डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। 

आवेदक को कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। 

सहायक शिक्षक कला हेतु अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी।




ATMANAND VIDYALAY RAIGARH CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी



आवेदन की अंतिम तिथि 

12.08.2022


आवेदन कैसे करें 

दिनांक 12.08.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से 'वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री


अन्य नियम एवं शर्तें

सभी पदों हेतु चयन अर्हताधारी परीक्षा के अंक एवं साक्षात्कार के अंक के आधार पर किया जायेगा। उक्त रिक्त पदों में प्रतिनियुक्ति होने की स्थिति में उस विषय के रिक्त पद को विलोपित किया जाएगा। 

पदों की संख्या परिवर्तनीय होगी। अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

प्रत्येक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा। आवेदकों को अपने आवेदन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के किस विद्यालय हेतु आवेदन कर रहें हैं उसका उल्लेख करना होगा तथा साक्षात्कार के समय पदांकन के लिये विद्यालय की वरीयता बताना आवश्यक होगा। 

आवेदन पत्र (साईट में उपलब्ध) के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर उपस्थित होवें । परीक्षण हेतु मूल अंकसूची एवं प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना है।

दस्तावेजों का परीक्षण साक्षात्कार स्थल पर करने के उपरान्त ही साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा। संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में निहित प्रावधानों के अधीन रहेगी।









विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


ATMANAND VIDYALAY RAIGARH CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय रायगढ़ में शिक्षक सहायक शिक्षक की वेकेंसी, RAIGARH ATMANAND VIDYALAY VACANCY 2022, JOBS