ATMANAND VIDYALAY BALOD CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय जिला बालोद छत्तीसगढ़ में विभिन्न शैक्षणिक पदों की वेकेंसी
वॉक इन इंटरव्यू हेतु भर्ती वेकेंसी की सूचना
उत्कृष्ट उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद / डौण्डी / डौण्डी लोहारा / अर्जुन्दा / गुरूर/ नयाबाजार राजहरा / देवरी बंगला एवं गुण्डरदेही में रिक्त शैक्षिक पदों हेतु योग्यताधारी आवेदकों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है रिक्त पदों का विवरण निर्धारित अहर्ताए नियम व शर्ते एवं पंजीयन व साक्षात्कार हेतु समय सारिणी निम्नानुसार है
विभाग का नाम
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला - बालोद (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या
कुल 59 पद
रिक्त पदों के नाम
व्याख्याता
PG + BED
SALARY 38100/-
सहायक शिक्षक
12TH + DELED + DED
SALARY 25300/-
शिक्षक
GRADUATION + BED + TET
SALARY 35400/-
कंप्यूटर शिक्षक
MCA BE BTECH MSC MCA COMPUTER SCIENCE
SALARY 35400/-
आवेदन की अंतिम तिथि
वाक इन इंटरव्यू दिनांक 22/08/2022 से 26/08/2022
आवेदन कैसे करें
वाक इन इंटरव्यू में निर्धारित तिथि को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद दल्ली राजहरा मार्ग आमापारा जिला बालोद छत्तीसगढ़ में उपस्थित होना हैं
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है
- 5 वीं
- 8 वीं
- 10 वीं
- 12 वीं
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जाति सत्यापन
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
- वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
ATMANAND VIDYALAY BALOD CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय जिला बालोद छत्तीसगढ़ में विभिन्न शैक्षणिक पदों की वेकेंसी
अन्य नियम एवं शर्तें
1. अभ्यर्थियों को छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
2. आवेदकों के द्वारा शैक्षिक संवर्ग पद हेतु (हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं बोर्ड) से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तक अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन अनिवार्य) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अध्ययन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
3. आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जावेगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं कक्षा की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सभी वर्ग की महिलाओ एवं आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रहेगी।
4. उपरोक्त सभी पदों हेतु रिक्त पदों की संख्या को बढ़ाने / घटाने / निरस्त करने का पूर्ण अधिकार उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद को होगा तथा किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
5. आरक्षण नियम संविदा भर्ती नियम 2012 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार होगा।
6. अनुसूचित जाति / अनु. जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है। प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ दिया जाना संभव नहीं होगा एवं आवश्यक होने पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद प्रमाण पत्र की वैधता की जांच करा सकता है।
7. अनुसूचित जाति / अनु.जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों, महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में शिथिलता हेतु छ.ग. शासन के नियमों एवं शर्तों के अनुसार होगी।
8. किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नहीं करेगा। नहीं है।
9. संविदा के पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। यह किसी भी प्रकार की नियमित नियुक्ति
10. शैक्षणिक योग्यता के समर्थन में महाविद्यालय / विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की अंकसूची संलग्न किया जाना है।
11. विवाह उपरांत उपनाम में परिवर्तन होने की स्थिति में शपथ पत्र अथवा विवाह प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
12. प्रतीक्षा सूची अनुमोदन तिथि से 1 वर्ष तक वैध रहेगा ।
13. आवेदक एक ही आवेदन से अन्य संस्थाओं के रिक्त पदों पर आवेदन कर सकेगा। इस संबंध में प्राथमिकता क्रम में विद्यालयों के नाम का उल्लेख आवश्यक होगा चयन उपरांत प्राथमिकता क्रम में उल्लेखित संस्थाओं में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सकेगा।
14. आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट http://balod.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद तथा संबंधित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
15. चयन उपरांत चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को जिले के किसी भी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सकेगा। इस संबंध में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
16. चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो की गई नियुक्ति समाप्त कर दी जावेगी साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
ATMANAND VIDYALAY BALOD CG VACANCY 2022 | आत्मानंद विद्यालय जिला बालोद छत्तीसगढ़ में विभिन्न शैक्षणिक पदों की वेकेंसी, BALOD ATMANAND VIDYALAY VACANCY
0 Comments