GARIYABAND SHIKSHA VIBHAG CG VACANCY 2022 | गरियाबंद छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में शैक्षणिक पदों की वेकेंसी


छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम रामबिशाल पाण्डे उ. मा. विद्यालय, राजिम को संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपा गया है, जो इस हेतु राज्य शासन के आदेशानुसार विशेष रूप से पंजीकृत की गई है। 


राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम रामबिशाल पाण्डे उ. मा. विद्यालय, राजिम के संचालन एवं प्रबंधन समिति को विभिन्न पदो के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई हैं एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर एवं छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर तथा शासन द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में - 


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजानान्तर्गत गरियाबंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर, देवभोग एवं राजिम के लिए शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टॉफ के रिक्त पदों पर संविदा / प्रतिनियुक्ति आधार पर नियुक्ति किये जाने हेतु योग्यताधारी आवेदकों से ऑनलाईन गूगल लिंक के माध्यम से संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन दिनांक 29/07/2022 रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। 


निर्धारित तिथि / समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा । विज्ञापन का अवलोकन एवं ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट www.gariaband.gov.in पर उपलब्ध है।


GARIYABAND SHIKSHA VIBHAG CG VACANCY 2022 | गरियाबंद छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में शैक्षणिक पदों की वेकेंसी


GARIYABAND SHIKSHA VIBHAG CG VACANCY 2022 | गरियाबंद छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में शैक्षणिक पदों की वेकेंसी




विभाग का नाम

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद (छ. ग.) संयुक्त जिला कार्यालय भवन, कक्ष क्रमांक 83, गरियाबंद

Email ID - deogariaband@gmail.com

फोन:- 07706-241566

रिक्त पदों की संख्या

कुल 33 पद 

रिक्त पदों के नाम 

व्याख्याता 
शिक्षक 
कंप्यूटर शिक्षक 
सहायक शिक्षक 
प्रयोगशाला सहायक 


आवेदन की अंतिम तिथि 

29/07/ 2022

आवेदन कैसे करें 

कार्यालय के गूगल फार्म लिंक में दिनांक 29/07/ 2022 समय रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन करना होगा। डाक से प्राप्त आवेदन अमान्य है। साक्षात्कार हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा। 

आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री


अन्य नियम एवं शर्तें



1. साक्षात्कार हेतु 1:10 में आवेदकों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित आवेदक अपने आवेदन एवं अभिलेख सहित उपस्थित होंगें जिसका परीक्षण किया जाएगा, तथा शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के अंक के आधार पर ही चयन किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 10 अंकों का होगा।

2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 90 प्रतिशत अंक तथा साक्षात्कार के प्राप्तांकों के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जावेगी ।

3. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति नियम) 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी। 

4. संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत की जा सकती है।

5. अभ्यर्थी को छ. ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। 

6. आवेदक सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीण होना अनिवार्य है।

7. आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी

2022 की स्थिति में की जायेगी उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 



GARIYABAND SHIKSHA VIBHAG CG VACANCY 2022 | गरियाबंद छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में शैक्षणिक पदों की वेकेंसी



8. सेजेस में कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारी समान पद हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल उच्च पद हेतु आवेदन कर पायेंगें। इस हेतु शपथ पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करेगें कि समान पद पर आवेदन नहीं किये है।

9. छ.ग. शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिए लागु होगा ।

10. संविदा भर्ती कर्मचारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधिन होंगे। 

11. संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है, कि पात्रता नहीं होगी।

12. यह पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासकीय सेवा में समान पदों पर दावे की पात्रता नहीं होगी।

13. पदों की संख्या घटाई, बढाई अथवा बिना कारण विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता हैं।

14. नियुक्ति हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

15. अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जाएंगें। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।

16. भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किये जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। 

17. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी, जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा।










विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


GARIYABAND SHIKSHA VIBHAG CG VACANCY 2022 | गरियाबंद छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में शैक्षणिक पदों की वेकेंसी, SHIKSHA VIBHAG GARIYABAND TEACHING VACANCY