Type Here to Get Search Results !

CHHATTISGARH MITAN YOJNA 2022 | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना से अब 18 प्रकार के प्रमाण पत्र घर बैठे बनाये

CHHATTISGARH MITAN YOJNA 2022 | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना से अब 18 प्रकार के प्रमाण पत्र घर बैठे बनाये


18 प्रमाण-पत्र घर बैठे पाएं, दौड़-धूप के झंझट से मुक्ति

अब जन्म-जाति-निवास प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

समस्या दूर करने आपके साथ है मितान


CHHATTISGARH MITAN YOJNA 2022 | छत्तीसगढ़ मितान योजना से अब 18 प्रकार के प्रमाण पत्र घर बैठे बनाये


छत्तीसगढ़ मितान योजना 2022 का परिचय

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। 

अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 18 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी. नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर स्टेप पर मिलेगा।

इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी।

छत्तीसगढ ' में 'मितान' शब्द का अर्थ होता है दोस्त या सखा यानि ऐसा व्यक्ति जो दुख सुख का साथी हो और आपकी परेशानी दूर करे, समस्याओं का हल करे। 

ऐसा ही मितान अब आपके घर पर आएगा और आपकी शासकीय परेशानियों को भी हल करेगा, जी हां हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 की। 


मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 के संचालन से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी. यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में भी कारगर साबित होगी. इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों के घर तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। 

क्योंकि अब सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाएं नागरिकों के घर पर प्रदान की जाएंगी. इस योजना के माध्यम से नागरिकों के समय के अनुसार शासकीय काम किए जाएंगे। 

इन सेवाओं में राशन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र आदि शामिल है. अब प्रदेश के नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

छत्तीसगढ़ मितान योजना 2022 की लोकप्रियता एवं प्रसिद्धि 

एक माह में 11000 से अधिक कॉल

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 अंतर्गत एक माह में 11000 से अधिक नागरिकों ने कॉल कर सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की और लगभग 4500 से अधिक नागरिकों ने प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सफलतापूर्वक अपने आवदेन दर्ज कराए हैं जिनमें 1700 से ज्यादा विभिन्न प्रमाण-पत्र मितानों द्वारा आवेदकों के घर पर उपलब्ध कराये जा चुके हैं। 


छत्तीसगढ़ मितान योजना 2022 में आवेदन कैसे करें 

ऐसे करें आवेदन -

  • सर्वप्रथम आपको टोलफ्री नंबर 14545 पर संपर्क करना होगा। 
  • इसके पश्चात आपके घर सहायक मित्र भेजे जाएंगे। 
  • सहायक मित्रों द्वारा सभी दस्तावेजों की कॉपी ली जाएगी।
  • सहायक मित्र को शुल्क का भुगतान करना होगा
  • कार्यवाही के बाद लाभार्थी के घर प्रमाण-पत्र भेज दिया जाएगा।


छत्तीसगढ़ मितान योजना 2022 के लिए आवेदन शुल्क 


50 रुपये शुल्क

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए है, जो नकद या ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. कोई भी आवेदक इस टोलफ्री नंबर 14545 पर आवेदन कर सकता है। 


छत्तीसगढ़ मितान योजना में कौन कौन से प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 के अंतर्गत नागरिकों को -
  1. मूल निवास प्रमाण-पत्र
  2. जाति प्रमाण-पत्र
  3. आय प्रमाण-पत्र
  4. दस्तावेजों की नकल
  5. डिजिटाइल्ड (भूमि रिकार्ड की प्रति) 
  6. मृत्यु प्रमाण-पत्र
  7. विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र
  8. जन्म प्रमाण-पत्र सुधार
  9. मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार
  10. गैर- डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति)
  11. मृत्यु प्रमाण-पत्र
  12. विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र
  13. जन्म प्रमाण-पत्र
  14. दुकान और स्थापना पंजीकरण
  15. जन्म प्रमाण-पत्र सुधार
  16. मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार 
  17. विवाह प्रमाण-पत्र सुधार
  18. विवाह प्रमाण-पत्र सुधार 
आदि सेवायें प्रदान की जा रही हैं। 

योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 14 नगर निगमों में लोगों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है. शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इसको विस्तारित किया जाएगा। शासन की करीब एक सौ सेवायें इस योजना के तहत नागरिकों को प्रदान करने की योजना है। 



छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 से लाभ लेने के लिए कैसे संपर्क करें 

जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत आम नागरिकों को अब बार-बार विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है। 

जिसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मानिटरिंग लगातार की जा रही है. इसमें 13 विभिन्न सेवाएं आम नागरिकों के घर पर पहुंचा कर दी जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 द्वारा प्रमाण-पत्र, लाइसेंस बनाने हेतु टोलफ्री नंबर 14545 जारी किया गया हैए जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जा रहा है। 

जिसमें नागरिकों द्वारा सम्बंधित शासकीय सेवा प्राप्त करने दस्तावेज संबंधी जानकारी प्रदान करता है. मुख्यमंत्री मितान योजना आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।  


मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 में कितने समय संपर्क कर सकते हैं 

मुख्यमंत्री मितान योजना में सभी कार्य दिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक टोलफ्री नंबर 14545 में संपर्क कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री मितान योजना में कितने प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये जाते हैं 

मुख्यमंत्री मितान योजना में कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर बैठे बनाये जाते हैं और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध होगी जो बुजुर्ग दिव्यांग के हित में समय समय में जरुरत पड़ेगी। 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना टोल फ्री नंबर 

14545

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना हेल्पलाइन नंबर 

14545

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना कस्टमर केयर नंबर 

14545

शासकीय कार्यों को करने आसान घर पहुंच सेवा देने आ रहे हैं हमारे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना 2022

हमर सरकार- हमर द्वार छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना

योजना का लाभ लेने के लिए कॉल करे  14545


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री








ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


CHHATTISGARH MITAN YOJNA 2022 | छत्तीसगढ़ मितान योजना से अब 18 प्रकार के प्रमाण पत्र घर बैठे बनाये, CHHATTISGARH MUKHYMANTRI MITAN YOJNA 2022, CG MITAN YOJNA


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom