Ticker

6/recent/ticker-posts

CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू

CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू


जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, प्रतापपुर, ओड़गी, एवं प्रेमनगर हेतु सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम (अंग्रजी माध्यम) अनुसार तत्कालिक रूप से अतिथि शिक्षक व्यवस्था के तहत् शासन द्वारा निर्धारित प्रति कालखण्ड मानदेय पर विषय अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान का दिनांक 08.06.2022 को चल साक्षात्कार ( वॉक-इन-इन्टरव्यू / स्कील टेस्ट) आयोजित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणवश निरस्त किया गया है। 

उक्त चल साक्षात्कार दिनांक 15.06.2022 दिन बुधवार समय 10:30 बजे से पुनः कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी परियोजना सूरजपुर में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त समय में उपस्थित होकर चल साक्षात्कार ( वॉक-इन-इन्टरव्यू / स्कील टेस्ट) में सम्मलित हो सकते हैं। 


CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू


CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू



विभाग का नाम

कार्यालय सदस्य - सचिव
छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति सूरजपुर, जिला- सूरजपुर (छ.ग.)

संयुक्त जिला कार्यालय भू-तल, कक्ष क्रमांक G - 3 E-mail actwsurajpur@gmail.com


रिक्त पदों की संख्या

कुल 13 पद


रिक्त पदों के नाम 

शिक्षक (टी.जी.टी.) गणित (अंग्रेजी माध्यम)

शिक्षक (टी.जी.टी.) विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम )

शिक्षक (टी.जी.टी.) अंग्रेजी

शिक्षक (टी.जी.टी.) सा० विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम ) 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत् अंक के साथ संबंधित विषय मे स्नातक (अंग्रेजी माध्यम) की उपाधि ।

मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से बी. एड. की उपाधि ।

उपरोक्त संख्या परिवर्तनीय है विद्यालय में आवश्यकतानुसार अतिथि शिक्षको की संख्या कम / अधिक हो सकती है।

चयन का आधार


1. हायर सेकेण्डरी के प्राप्त प्रतिशत् का 30 प्रतिशत्।

2. स्नातक के प्राप्त प्रतिशत का 50 प्रतिशत्।

3. अनुभव कुल 05 अंक का देय होगा। जिसमे से 01 वर्ष हेतु 01 अंक, 02 वर्ष हेतु 02 अंक तथा 03 वर्ष या उससे अधिक होने पर 05 अंक देय होगा 06 माह से कम अनुभव के लिए कोई अंक नहीं दिया जावेगा।

4. साक्षात्कार हेतु कुल 15 अंक देय होगा।

मानदेय 350 /- रूपये प्रति कालखण्ड तथा प्रतिदिन अधिकतम 04 कालखण्ड



CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू


आवेदन की अंतिम तिथि 

वाक इन इंटरव्यू दिनांक 15.06.2022


आवेदन कैसे करें 

उक्त चल साक्षात्कार दिनांक 15.06.2022 दिन बुधवार समय 10:30 बजे से पुनः कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी परियोजना सूरजपुर में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त समय में उपस्थित होकर चल साक्षात्कार ( वॉक-इन-इन्टरव्यू / स्कील टेस्ट) में सम्मलित हो सकते हैं। 


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री


अन्य नियम एवं शर्तें

अतिथि शिक्षक के विद्यालय चयन का अधिकार जिला स्तरीय समिति के पास होगा। 

किसी भी विवाद की स्थिति मे कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला सूरजपूर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार की भ्रामक या असत्य जानकारी दी जाने पर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जावेगा एवं किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति स्वीकार नही की जावेगी । 

चयनित अभ्यर्थी को सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर निर्धारित कालखण्ड तथा अध्यापन कौशल के साथ अध्यापन कराना होगा तथा सभी अभिलेख संधारित करना अनिवार्य होगा। 

एकलव्य आवासीय विद्यालय में स्कूल का अध्यापन के पश्चात् बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए संध्याकालीन कक्षाएं भी लेना होगा।

आवश्यकतानुसार कमजोर छात्रों के लिए उपचारात्मक (रमिडियलं) कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा। 

विद्यार्थियों का साप्ताहिक / मासिक रिपोर्ट प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

अतिथि शिक्षक अंग्रेजी माध्यम हेतु आवश्यक शर्ते एवं दायित्व: 

अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

सेवा निवृत्त शासकीय शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) को प्राथमिकता दी जावेगी। 

अनुभव प्रमाण पत्र शासकीय शाला / अनुदान प्राप्त शाला / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय / एकलव्य विद्यालय में अध्यापन कार्य करने पर ही मान्य किया जावेगा।

समान अंक होने पर अधिक उम्र के आवेदक का चयन किया जायेगा। 

अतिथि शिक्षक मात्र एक अंतरिम व्यवस्था है। अतः किसी प्रकार का कोई नियुक्ति / पदस्थापना आदेश जारी नहीं किये जायेगे, अपितु चयनित होने के उपरान्त संबंधित संस्था में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कराया जाएगा।

अतिथि शिक्षको को विषयवार कालखण्ड आबंटित किया जावेगा एवं उनके शिक्षक डायरी प्रतिदिन के अध्यापन प्रगति के आधार पर माह के अंत में मूल्यांकन कर पढ़ाये गये कालखण्ड के दर अनुसार भुगतान की कार्यवाही की जावेगी।

संस्था में अतिथि शिक्षको की व्यवस्था नियमित शिक्षक के पदभार ग्रहण करने तक प्रभावी होगी। 

चयनित अभ्यर्थी को 07 दिवस के अंन्दर संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, अन्यथा

प्रवीण्यता सूची के अगले क्रम के अभ्यर्थी को अध्यापन हेतु उपस्थित कराया जाएगा।

यह व्यवस्था केवल एक शैक्षणिक सत्र 2022-23 मात्र के लिए होगी। संबंधित कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में किसी भी समय कार्य से पृथक किया जा सकता है।






विशेष सूचना - मेरिट लिस्ट एवं अन्य सूचना का डायरेक्ट पीडीएफ टेलीग्राम ग्रुप में दिया जायेगा।






ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


CG EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA WALK IN INTERVIEW 2022 | छत्तीसगढ़ एकलव्य आवासीय विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू, SURAJPUR EKLAVYA ADARSH VIDYALAYA VACANCY 

Reactions

Post a Comment

0 Comments