CG DISTRICT LEVEL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग में वेकेंसी
संविधान अनुच्छेद 275 (1) के तहत् जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, प्रतापपुर, ओड़गी एवं प्रेमनगर हेतु सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम (अंग्रेजी माध्यम) अनुसार तत्कालिक रूप से अतिथि शिक्षक व्यवस्था के तहत् शासन द्वारा निर्धारित प्रति कालखण्ड मानदेय पर निम्नानुसार तिथियों को चल साक्षात्कार ( वॉक-इन-इन्टरव्यू / स्कील टेस्ट) आयोजित किया गया है। चयन उपरांत विद्यालय का आबंटन किया जावेगा। विवरण निम्नानुसार है
विभाग का नाम
कार्यालय सहायक आयुक्त / सदस्य सचिव जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला - सूरजपुर (छ. ग.) संयुक्त जिला कार्यालय भू-तल, कक्ष क्रमांक G-3 E-mail actwsurajpur@gmail.com
रिक्त पदों की संख्या
कुल 13 पद
रिक्त पदों के नाम
शिक्षक (टी.जी.टी.) गणित (अंग्रेजी माध्यम)
शिक्षक (टी.जी.टी.) विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम)
शिक्षक (टी.जी.टी.) अंग्रेजी
शिक्षक (टी.जी.टी.) सा० विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम)
1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ संबंधित विषय मे | स्नातक (अंग्रेजी माध्यम) की उपाधि ।
2. मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से बी. एड. की उपाधि।
मानदेय 350/- रूपये प्रति कालखण्ड तथा प्रतिदिन अधिकतम 04 कालखण्ड
आवेदन की अंतिम तिथि
07.06.2022 दिन मंगलवार समय प्रातः 10:30 बजे से
08.06.2022 दिन बुधवार समय प्रातः 10:30 बजे से
आवेदन कैसे करें
स्थान: कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जिला सूरजपुर (छ०ग०)
में सभी दस्तावेजों के साथ वाक इन इंटरव्यू में उपस्थित होना हैं
CG DISTRICT LEVEL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग में वेकेंसी
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज यदि जरुरी है
- 5 वीं
- 8 वीं
- 10 वीं
- 12 वीं
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जाति सत्यापन
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
- वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
चयन विधि एवं अन्य नियम शर्तें
उपरोक्त संख्या परिवर्तनीय है विद्यालय मे आवश्यकतानुसार अतिथि शिक्षको की संख्या कम / अधिक हो सकती है।
चयन का आधार
1. हायर सेकेण्डरी के प्राप्त प्रतिशत् का 30 प्रतिशत्।
2. स्नातक के प्राप्त प्रतिशत का 50 प्रतिशत्।
3. अनुभव कुल 05 अंक का देय होगा। जिसमे से 01 वर्ष हेतु 01 अंक, 02 वर्ष हेतु 02 अंक तथा 03 वर्ष या उससे अधिक होने पर 05 अंक देय होगा। 06 माह से कम अनुभव के लिए कोई अंक नहीं दिया जावेगा।
4. साक्षात्कार हेतु कुल 15 अंक देय होगा।
अभ्यर्थी को छ. ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
2. जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
3. सेवा निवृत्त शासकीय शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) को प्राथमिकता दी जावेगी।
4. अनुभव प्रमाण पत्र शासकीय शाला / अनुदान प्राप्त शाला / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय / एकलव्य विद्यालय में अध्यापन कार्य करने पर ही मान्य किया जावेगा।
समान अंक होने पर अधिक उम्र के आवेदक का चयन किया जायेगा।
CG DISTRICT LEVEL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग में वेकेंसी
अतिथि शिक्षक मात्र एक अंतरिम व्यवस्था है। अतः किसी प्रकार का कोई नियुक्ति / पदस्थापना आदेश जारी नहीं किये जायेगे, अपितु चयनित होने के उपरान्त संबंधित संस्था में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कराया जाएगा।
अतिथि शिक्षको को विषयवार कालखण्ड आबंटित किया जावेगा एवं उनके शिक्षक डायरी
प्रतिदिन के अध्यापन प्रगति के आधार पर माह के अंत में मूल्यांकन कर पढ़ाये गये कालखण्ड के दर अनुसार भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। B. संस्था में अतिथि शिक्षको की व्यवस्था नियमित शिक्षक के पदभार ग्रहण करने तक प्रभावी होगी।
चयनित अभ्यर्थी को 07 दिवस के अंन्दर संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, अन्यथा
प्रवीण्यता सूची के अगले क्रम के अभ्यर्थी को अध्यापन हेतु उपस्थित कराया जाएगा।
यह व्यवस्था केवल एक शैक्षणिक सत्र 2022-23 मात्र के लिए होगी। संबंधित कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में किसी भी समय कार्य से पृथक किया जा सकता है।
अतिथि शिक्षक के विद्यालय चयन का अधिकार जिला स्तरीय समिति के पास होगा।
किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला सूरजपूर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। 13. अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार की भामक या असत्य जानकारी दी जाने पर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जावेगा एवं किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति स्वीकार नही की जावेगी।
चयनित अभ्यर्थी को सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर निर्धारित कालखण्ड तथा अध्यापन कौशल के साथ अध्यापन कराना होगा तथा सभी अभिलेख संधारित करना अनिवार्य होगा।
एकलव्य आवासीय विद्यालय में स्कूल का अध्यापन के पश्चात् बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए संध्याकालीन कक्षाएं भी लेना होगा।
आवश्यकतानुसार कमजोर छात्रों के लिए उपचारात्मक (रमिडियल) कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा।
विद्यार्थियों का साप्ताहिक / मासिक रिपोर्ट प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
अतिथि शिक्षको का अध्यापन के अतिरिक्त पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी सहभागिता अनिवार्य होगी।
ग्रुप फुल हो जाने पर नए ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
CG DISTRICT LEVEL SHIKSHA VIBHAG VACANCY 2022 | छत्तीसगढ़ में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग में वेकेंसी, CG DISTRICT LEVEL VACANCY 2022, SURAJPUR VACANCY
0 Comments