CG MAHILA BAAL VIKAS VIBHAG GARIYABAND BHARTI 2022 | महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में भर्ती
भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर गरियाबंद में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है।
इस हेतु पात्र महिला आवेदकों से (व्यक्तिगत सेवाप्रदाता) निम्नानुसार उल्लेखित कार्यो / प्रदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। इस हेतु 30 मई से 06 जून 2022 तक आवेदन प्रस्तुत करने का समय प्रातः 10:30 से 01:30 बजे दोपहर तक एवं 07 जून 2022 को समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे दोपहर तक आवेदन आमंत्रित किया जाना है।
आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर आवेदन के साथ समस्त वांछित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकेंगे। डॉक से व अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेगें। सारणीयन पश्चात् उसी दिवस वॉक इन इंटरव्यू आयोजित होगा। जिसमे सेवाप्रदाताओं के निम्नानुसार पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित है:
CG MAHILA BAAL VIKAS VIBHAG GARIYABAND BHARTI 2022 | महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में भर्ती
विभाग
कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - गरियाबंद (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या
कुल 4 पद
रिक्त पदों के नाम
केस वर्कर
लॉ डिग्री + मास्टर डिग्री इन सोशल वर्क + एक्सपीरियंस
salary 15000
आई टी वर्कर
ग्रेजुएशन + कंप्यूटर डिप्लोमा
salary 12000
बहुद्देशीय सहायक
10 वीं पास + 3 वर्ष का चपरासी के रूप में कार्य अनुभव
salary 8000
दिए प्रारूप अनुसार पत्र टंकित कराया जा कर सारणीयन अनुसार निर्धारित तिथि व समय को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में आवेदक/आवेदिका स्वयं उपस्थित होंगे तथा आवेदन जमा कर पंजीकरण की पावती प्राप्त करेंगे। वॉक इन इन्टरव्यू में सम्मलित होने हेतु आवेदक/आवेदिका को यात्रा भत्ता की पात्रता नही होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
30 मई से 06 जून 2022 तक
आवेदन कैसे करें
30 मई से 06 जून 2022 तक आवेदन प्रस्तुत करने का समय प्रातः 10:30 से 01:30 बजे दोपहर तक
वाक इन इंटरव्यू 07 जून 2022 को
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर आवेदन के साथ समस्त वांछित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकेंगे।
निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त आवेदन व अन्य माध्यमों डॉक, स्पीड पोस्ट से प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।
आवेदक स्वयं निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवे
सखी वन स्टॉप सेंटर गरियाबंद में रिक्त सेवाप्रदाताओं की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद से प्राप्त की जा सकती है
CG MAHILA BAAL VIKAS VIBHAG GARIYABAND BHARTI 2022 | महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में भर्ती
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज
- 5 वीं
- 8 वीं
- 10 वीं
- 12 वीं
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जाति सत्यापन
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
- वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
चयन विधि एवं अन्य नियम शर्तें
1. चयनित सेवा प्रदाता तथा जिला कलेक्टर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद के मध्य 2 वर्ष के लिए अनुबंध निष्पादित किया जायेगा। अनुबंध अवधि में कार्य संतोषजनक पाये जाने योजना संचालन की निरंतरता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार तथा विभाग की आश्यकता के आधार पर एवं उपयुक्तता का आंकलन कर यह अनुबंध एक-एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
2. सेवा प्रदाता को एकमुश्त सेवा शुल्क देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य वेतन / भत्ते की पात्रता नही होगी। यात्रा पर भेजे जाने की दशा मे नियमानुसार वास्तविक व्यय अथवा अनुबंध की शर्तो के अनुसार एकमुश्त राशि दी जायेगी।
3. अनुबंध की अवधि के दौरान दोनो पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का शुल्क जमा कर अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।
4. आयु की गणना 1 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी।
5. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से होने पर ही मान्य की जायेगी। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने के अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।
6. आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावे। आवेदन के साथ स्वप्रमाणित / सत्यापित वांछित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची संलग्न किया जाना होगा।
7. अभ्यर्थी को संबंधित संस्था के नियोक्ता द्वारा जारी स्वप्रमाणित / सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
8. अपूर्ण, अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा।
9. प्रत्येक पद के लिये पृथक-पृथक आवेदन देना होगा।
10. वॉक इन इन्टरव्यू में भाग लेने वाले सेवा प्रदाता को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता / व्यय भत्ता देय नही होगा।
11. सभी पदो पर पात्र होने हेतु निर्धारित अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है अनुभव प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को पात्रता नही होगी।
ग्रुप फुल हो जाने पर नए ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
CG MAHILA BAAL VIKAS VIBHAG GARIYABAND BHARTI 2022 | महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में भर्ती, MAHILA BAL VIKAS VIBHAG VACANCY 2022, MAHILA JOBS
0 Comments