Ticker

6/recent/ticker-posts

CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन

CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन


“शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा जिला- गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही में डी. पी. एड. / बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश"


शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला - पेण्ड्रा-मरवाही में डी.पी.एड. / बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ के •मूल निवासी पुरुष तथा महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र दिनांक 31 मई 2022 तक आमंत्रित किये जाते


CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन


CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन



विभाग 

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़
इन्द्रावती भवन खण्ड तीन प्रथम तल, नवा रायपुर अटल नगर फोन नम्बर 0771-2331385, फैक्स नम्बर- 0771-2445215, ई-मेल- cg.dpi.dir@gmail.com


रिक्त पदों की संख्या 

कुल 100 सीट


प्रशिक्षण / पाठ्यक्रम के नाम 

बी.पी.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम)
बिलासपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 


डी.पी.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम)
छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध
विभागीय उम्मीदवार भी इन्ही निर्धारित सीटों से लिया जाना है 


अनिवार्यता

1. पी. एड. हेतु हायर सेकेण्डरी परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2 05 प्रतिशत अंकों की छूट उन उम्मीदवारों को दी जावेगी, जिन्होने अंर्तराष्ट्रीय / राष्ट्रीय / एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो।

3 अर्हक परीक्षा में अंकों की प्रतिशत और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्गों व अन्य श्रेणी के लिये सीटों के आरक्षण और अंकों में छूट केन्द्रीय शासन / राज्य शासन के नियमानुसार जो भी लागू हो प्रदान किया जावेगा।

शैक्षणिक योग्यता - बी.पी.एड. 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी विषय में स्नातक डिग्री और कम से कम से ए.आई. यू/ आई.ओ.ए./ एस.जी.एफ.आई / भारत शासन द्वारा यथा मान्यता प्राप्त खेल कूद का अंतर विश्व विद्यालय / राज्य / राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हो।

45 प्रतिशत अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री

उम्र सीमा 

दिनांक 01.07.2022 को आवेदक/आवेदिका की आयु 18 वर्ष से कम या 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। शासन के नियमानुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति अथवा पिछड़ा वर्ग को आयु में छूट मिलेगी।

विभागीय उम्मीदवारों के लिये आयु सीमा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए



CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन



आवेदन की अंतिम तिथि 

दिनांक 31 मई 2022


आवेदन कैसे करें 

संलग्न आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप के अनुरूप पूर्णरूप से भरे गये आवेदन पत्र दिनांक 31 मई 2022 तक कार्यालय प्राचार्य शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही में प्राप्त हो जाना चाहिए। अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र उल्लेखित पते पर पहुंचाने का उत्तरदायित्व आवेदक का होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज 

  • 5 वीं 
  • 8 वीं 
  • 10 वीं 
  • 12 वीं 
  • स्नातक 
  • स्नातकोत्तर 
  • आधार कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जाति सत्यापन 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
  • वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
  • खेलकूद से सम्बंधित प्रमाण पत्र
  • एन.सी.सी / योगा / एन.एस.एस. / स्काउट एवं गाइड / शारीरिक दक्षता अभियान / जूनियर रेडकास आदि के प्रमाण पत्र अनु.जा./ अनु.ज.जा./ अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र 



चयन विधि एवं अन्य नियम शर्तें

1 दीर्घ खेल कौशल तथा लघु खेल कौशल में अंकित खेलों में से अभ्यार्थियों को एक-एक खेल का चयन कर खेल कौशल का परीक्षण देना अनिवार्य है ।

2 अभ्यार्थी के आवेदन पत्र में सरल कमांक 12 एवं 13 में रूचि अनुसार दीर्घ / लघु खेल को अनिवार्य रूप से अंकित किया जावे ।

3 चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्रमाण पत्रों तथा अभिलेखों की जाँच के उपरान्त शारीरिक क्षमता परीक्षण होगा और अंत में प्रत्याशियों को समिति के समक्ष साक्षात्कार देना होगा। यदि प्रत्याशी शारीरिक क्षमता परीक्षण तथा खेल कौशल परीक्षण में असफल रहते हैं तो उन्हें मौखिक साक्षात्कार का अवसर नहीं दिया जायेगा ।

4 चयन समिति द्वारा महिला व पुरूषों की अलग-अलग चयन सूची तैयार कर अनुशंसा सहित संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अनुमोदित चयन सूची प्राचार्य शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही को भेजी जायेगी। 

प्राचार्य उक्त सूची के आधार पर अभ्यार्थियों को प्रवेश देने की कार्यवाही करेंगे। विवाद की स्थिति में संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।

5 अशासकीय संस्थाओं के सहायक शिक्षक / सहायक शिक्षिका खुली प्रतियोगिता के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं।





ग्रुप फुल हो जाने पर नए ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें  7869381522


CG DPED BPED TRAINING COURSE 2022-23 | छत्तीसगढ़ में डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. कोर्स के लिए आवेदन, DPED BPED COURSE 2022-23 ONLINE APPLY LINK, BPED COURSE
Reactions

Post a Comment

0 Comments