CG RAIGARH ATMANAND ENGLISH MEDIUM SCHOOL VACANCY 2022 | रायगढ़ आत्मानंद स्कूलों में वेकेंसी
जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति / संविदा से रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिये प्रतिनियुक्ति हेतु दिनांक 27.04.2022 तथा संविदा हेतु 28.04.2022 को समग्र शिक्षा, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में प्रातः 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार आमंत्रित है। संस्थावार पदों का विवरण निम्नानुसार है:
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लैलूंगा
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़
विभाग
जिला पंचायत परिसर के पीछे रायगढ़
फैक्स नं. / फोन.नं. :- 07762-222718
ई मेल:-deo123.raigarh@gmail.com
रिक्त पदों की संख्या
कुल 70 पद
रिक्त पदों के नाम
व्याख्याता
शिक्षक
प्रधान पाठक
व्यायाम शिक्षक
ग्रंथपाल
सहायक ग्रेड 2
सहायक ग्रेड 3
प्रयोगशाला सहायक
कंप्यूटर शिक्षक
सहायक शिक्षक
भृत्य
आवेदन की अंतिम तिथि
वाक इन इंटरव्यू दिनांक 27/04/2022 एवं 28/04/2022
आवेदन कैसे करें
वाक इन इंटरव्यू में समग्र शिक्षा, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में प्रातः 10:30 बजे से वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार में उपस्थित होना हैं
CG RAIGARH ATMANAND ENGLISH MEDIUM SCHOOL VACANCY 2022 | रायगढ़ आत्मानंद स्कूलों में वेकेंसी
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज
- 5 वीं
- 8 वीं
- 10 वीं
- 12 वीं
- स्नातक
- स्नातकोत्तर
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जाति सत्यापन
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र
- वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
चयन विधि एवं अन्य नियम शर्तें
संविदा भर्ती हेतु शर्तें:
व्याख्याता पद मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य आवेदक को कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो।
शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित संकाय / विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.एड. / बी.एल.एड. / डी. एड. / डी. एल. एड. प्रशिक्षित अनिवार्य अंग्रेजी भाषा हेतु स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में हो। आवेदक को कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम सेउत्तीर्ण होना आवश्यक होगा शिक्षक सामाजिक अध्ययन हेतु स्नातक स्तर पर इतिहास / राजनीति / अर्थशास्त्र / भूगोल में से किन्हीं दो विषयां का होना अनिवार्य अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो
सहायक शिक्षक पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला / जीवविज्ञान / गणित) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.एड. / बी.एल.एड. / डी. एड./ डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदक को कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने में दक्ष हो।
कला संकाय (व्याख्याता / शिक्षक / सहा.शि. ) पद पर अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी भाषा में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। सभी पदों हेतु चयन अर्हताधारी पदों के अको एवं साक्षात्कार के अंकों के आधार पर किया जावेगा। टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी।
उक्त रिक्त पदों में शिक्षक / व्याख्याता संवर्ग की प्रतिनियुक्ति होने की स्थिति में उस विषय के रिक्त पद को विलोपित किया जाएगा। पदों की संख्या परिवर्तनीय होगी। 7 अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र सलग्न करना अनिवार्य है।
प्रत्येक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा। आवेदकों को अपने आवेदन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के किस विद्यालय हेतु आवेदन कर रहे हैं उसका उल्लेख करना होगा तथा साक्षात्कार के समय पदांकन के लिये विद्यालय की वरीयता बताना आवश्यक होगा।
CG RAIGARH ATMANAND ENGLISH MEDIUM SCHOOL VACANCY 2022 | रायगढ़ आत्मानंद स्कूलों में वेकेंसी
आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर उपस्थित होवें।
परीक्षण हेतु मूल अंकसूची एवं प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेजों का परीक्षण साक्षात्कार
स्थल पर करने के उपरान्त ही साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।
संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में निहित प्रावधानों के अधीन जिले के स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय योग्य उम्मीदवार योग्य नहीं पाए जाने की स्थिति में जिले के बाहर के उम्मीदवार के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत स्नातकोत्तर (भूगोल / इतिहास / अर्थशास्त्र / राजनीति) तथा बी.एड. की उपाधि रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक सामाजिक विज्ञान हेतु स्नातक में अंकित विषयों (भूगोल / इतिहास / अर्थशास्त्र / राजनीति में से दो विषय अनिवार्य रूप से होनी चाहिये एवं प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यवसायिक योग्यता ही मान्य होगी।
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक: 01 जनवरी 2022 कि स्थिति में की जाएगी उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा पर्याप्त कारण से विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।
चयन के संबंध में चयन समिति के अध्यक्ष का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती किए जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
आवश्यक सूचना
- 👉 टेलीग्राम में वेकेंसी, मेरिट लिस्ट एवं अन्य सूचना का डायरेक्ट पीडीएफ भेजा जायेगा
- 👉 व्हाट्सअप में केवल वेकेंसी का लिंक दिया जायेगा
ग्रुप फुल हो जाने पर नए ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 7869381522
CG RAIGARH ATMANAND ENGLISH MEDIUM SCHOOL VACANCY 2022 | रायगढ़ आत्मानंद स्कूलों में वेकेंसी, ATMANAND SCHOOL VACANCY 2022, ATMANAND SCHOOL JOBS 2022
0 Comments